LPG Cylinder Price: गैस सिलेंडर की नई कीमत जानकर हो जाएंगे खुश, अब मात्र 500 रुपया करना होगा खर्च

इंसान को जीने के लिये खाने की जरूरत है और खाना पकाने के लिये गैस सिलेंडर की। हालांकि, पहले महिलाएं मिट्टी के चूल्हे पर खाना पका लेती थी, लेकिन आज के वक्त में ऐसा काफी कम देखने को मिलता है। वहीं, अब रसोई गैस की कीमतों में दिन प्रतीदिन बढ़ोत्तरी के चलते लगता है कि पुराने जमाने की तरह ही चूल्हे पर ही खाना बनाना पड़ेगा।

LPG Cylinder Price

वर्तमान समय में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत कोलकाता में 1,079 रूपये, दिल्ली में 1,053 रूपये, मुंबई में 1,052 रूपये, बैंगलोर में 1,055 रूपये हैं। इसी तरह बाकी के शहरों में भी कीमतों का हाल कुछ ऐसा ही है और ये कीमतें आम आदमी और गरीब वर्ग के लोगों की हालत खराब करने में लगी हुई हैं।

गैस सिलेंडर की जरूरत सभी को है, लेकिन बढ़ती कीमतों की वजह से लोगों की चिंताएं भी बढ़ रही हैं। सभी चीजें महंगी हो रही हैं और गैस सिलेंडर जैसी दैनिक जरूरत की वस्तु के दाम बढ़ना वाकई परेशानी का सबब है।

हालांकि, इस बीच देश में एक राज्य ऐसा भी है, जहां के लोगों को इस समस्या से निजात मिल चुकी है। राजस्थान की कांग्रेस सरकार ने अपने राज्य की जनता को महज 500 रूपये में घरेलू एलपीजी गैस सिलेंडर देने की घोषणा की है। ये नियम आगामी 1 अप्रैल से लागू होने वाला है। इसके तहत राज्य के 76 लाख लोगों को साल में 12 सिलेंडर दिये जायेंगे, प्रति सिलेंडर 500 रूपये की दर से।

राज्स्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने राज्य के बजट में इस बात का ऐलान किया है, जिसके बाद राज्य की जनता काफी खुश है। मुख्यमंत्री ने कहा था कि इस योजना का लाभ गरीबी रेखा से नीचे वाले परिवारों को मिलेगा। इसके लिये लाभार्थियों को उज्जवला योजना के तहत आवेदन करना होगा। ये जरूरी है कि आप राजस्थान के नागरिक हों और गरीबी रेखा से नीचे आते हों। इसके लिये आपको कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट्स जैसे एड्रेस प्रूफ, आईडी प्रूफ आदि जमा करने होंगे।    

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!