Kawasaki लेकर आई Royal Enfield लुक जैसी दमदार बाइक, 177cc की मिलेगी दमदार इंजन, जानिए कीमत

Kawasaki W175 Street को हाल ही में कंपनी की तरफ से भारतीय मार्केट में लॉन्च कर दिया गया है। लॉन्च होते ही इसने रॉयल एनफील्ड के पसीने छुड़ा दिए हैं। ग्राहकों की पसंद को देखते हुए कंपनी ने इस बाइक का निर्माण किया है। इस वजह से ये बाइक देखने में तो स्टाइलिश है ही, साथ ही इसमें एक से बढ़कर एक फीचर्स भी दिए गए हैं।

Kawasaki W175 Street

अगर आप भी एक नई बाइक खरीदने की सोच रहे हैं तो आपको कावासाकी W175 स्ट्रीट के फीचर्स के बारे में जानकारी हासिल कर लेनी चाहिए, ताकि खरीदते समय आपके मन में कोई सवाल न रहे। तो चलिए आगे इस लेख में हम आपको Kawasaki W175 Street की सभी महत्वपूर्ण जानकारी देते हैं :–

Kawasaki W175 Street में मिलेगा रेट्रो थीम लुक

कावासाकी के नए मॉडल में काफी एडवांस फीचर्स दिए गए हैं। इसका रेट्रो थीम लुक आपको बहुत पसंद आएगा। इसके अलावा इसके फीचर्स भी कमाल के हैं। ये बाइक दिन-ब-दिन लोकप्रिय होती जा रही है। इसकी परफॉर्मेंस भी काफी अच्छी है। 

मिलेगा दमदार इंजन

Kawasaki W175 Street का इंजन बहुत पावरफुल है। इसमें 177 सीसी का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। ये इंजन 7000 आरपीएम पर 12.7 bhp की अधिकतम पावर जेनरेट करता है और 6000 आरपीएम पर 13.2 nm का पीक टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। 

फीचर्स है कमाल के

स्टैंडर्ड मॉडल के अपोजिट W175 मॉडल स्ट्रीट एलॉय व्हील और ट्यूबलेस टायर के साथ आती है। इसकी सीट की ऊंचाई, व्हील बेस और ग्राउंड क्लीयरेंस इसके ज्यादा रेट्रो वर्जन से थोड़ा सा अलग है। पेट्रोल टैंक की क्षमता है 12 लीटर। 

क्या है भारतीय बाजार में कीमत

Kawasaki W175 Street के रियल प्राइस की बात करें तो भारतीय मार्केट में इसे 1.30 लाख रुपए की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत पर उतारा गया है। इसे आप फाइनेंस भी करा सकते हैं, इसके लिए आपको नजदीकी बाइक के शोरूम जाना होगा और फाइनेंस प्लान की जानकारी हासिल होगी। ऐसे में अगर आप अगर आप कम कीमत में बेहतरीन फीचर्स वाली बाइक की तलाश में है, तो Kawasaki W175 Street आपकी परफेक्ट चॉइस बनने के लिए बिल्कुल तैयार है। 

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें