दुनिया का एकमात्र देश जहां की लड़कियों में कम हो रही है शादी करने की इच्छा, वजह जानकर नहीं होगा यकीन

शादी करना जीवन का एक बहुत ही बड़ा फैसला होता है। इस रिश्ते को निभाने के लिए पति और पत्नी दोनों को कोशिशें करनी पड़ती है। शादी के बाद एक लड़की को अपना घर छोड़कर दूसरे घर मे जाकर रहना पड़ता है, जिस वजह से लड़कों से ज्यादा लड़कियों को ही अपने तौर तरीकों को बदलना पड़ता है।

Women Are Choosing To Stay Single

शादी के बाद एक लड़की का जीवन पूरी तरह से बदल जाता है। उन्हें अपना रहन-सहन, पहनावा, अपनी इच्छाओं, में काफी सारे बदलाव करने पड़ते है। शादी के बाद एक लड़की को खुद से पहले अपने परिवार की खुशियों के बारे में सोचना पड़ता है, कई बार उनके लिए कुछ त्याग भी करने पड़ते है।

ऐसे ही और भी कई कारण हैं, जिनकी वजह से लड़कियां शादी करने से कतराती हैं। अगर शादी करनी भी पड़े तो वे देर से शादी करना चाहती है। इस विचार में सबसे आगे है जापान की महिलाएं। तो चलिए जानते है कि आखिर ऐसा क्यों है?

जापान एक ऐसा देश है, जिसकी टेक्नोलॉजी के सामने कई देश फेल हैं। यह एशिया महाद्वीप का सबसे अद्भुत देश है, जो पूरी दुनिया में अपनी अजीबो-गरीब आदतों के लिए जाना जाता है। आज हम जानेंगे कि क्यों यहां की औरतें शादी करने में दिलचस्पी नहीं रखती,  तो चलिए शुरू करते हैं।

करियर बनाने की चाहत

आज के ज़माने की लड़कियां पढ़ना चाहती है और पढ़-लिखकर कुछ बनना चाहती है, जो शादी करने के बाद कइयों के लिये सम्भव नहीं हो पाता है। आज के ज़माने की लड़कियां आत्मनिर्भर बनना चाहती है। इसलिए आजकल लड़कियां जल्दी शादी नहीं करना चाहती है।

ज़िम्मेदारियों का डर

शादी के बाद एक लड़की को कई भूमिकाएं निभानी पड़ती है। एक अच्छी बहु, एक अच्छी पत्नी और उससे जुड़े सभी रिश्तों के साथ। शादी के बाद पूरे घर की जिम्मेदारी उस पर आ जाती है और उन्हें डर होता है कि वो इस जिम्मेदारी को अच्छे से संभाल पाएंगी या नहीं।

आज़ादी नही खोना चाहती

शादी के बाद एक लडक़ी को कुछ भी करने से पहले सोचना पड़ता है। उन्हें अपने पति के बारे मे या फिर अपने घरवालों के बारे में सोचना पड़ता है। उन्हें यह डर होता है कि कोई उन्हें सपोर्ट करेगा या नहीं। पर शादी के पहले ऐसा बिल्कुल नहीं होता। शादी के पहले वो आज़ाद होती है और इसी आज़ादी को वो खोना नहीं चाहती है।

इन देशों की लड़कियां भी इसमे शामिल है

ऐसा नहीं है कि सिर्फ जापान की लड़कियां ही शादी से दूर भाग रही है, बल्कि जापान के अलावा कनाडा की लड़कियां भी यही सोच रखती है। और देखा जाए तो भारत मे भी आज कल लड़कियां जल्दी शादी नहीं करना चाहती है।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें