कहीं आप भी एक्सपायर गैस सिलेंडर का इस्तेमाल तो नहीं कर रहे, जानिए इसका पता कैसे लगाए?

आज के समय में घर घर में गैस सिलेंडर का प्रयोग हो रहा है। सरकार की उज्ज्वला योजना के तहत 75 लाख से अधिक परिवारों को एलपीजी गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाया गया है। अब जबकि अमूमन हर घर में गैस सिलेंडर का प्रयोग होता है। लेकिन किसी भी चीज के प्रयोग से पहले उससे जुड़ी सभी जानकारियां प्राप्त कर लेना भी अत्यंत अनिवार्य होता है।

Gas Cylinder Expiry Date

कई बार जानकारी के अभाव से हमें भारी हानि का सामना करना पड़ता है। ठीक जैसे हर चीज की एक एक्सपायरी डेट होती है वैसे ही सिलेंडर की भी एक एक्सपायरी डेट होती है, जिस पर लोग प्रायः ध्यान नहीं देते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि कैसे आप अपने घर पर प्रयोग हो रहे एलपीजी सिलेंडर की एक्सपायरी डेट की जांच कर सही जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

LPG सिलेंडर पर लिखे अल्फान्यूमैरिक अंकों पर दें ध्यान

गैस सिलेंडर के ऊपरी भाग की पट्टी पर कुछ अल्फान्यूमैरिक अंक लिखे होते हैं जैसे A-22, B-23, C-24, D-25 और इन अंकों में ही सिलेंडर से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारियां छुपी होती हैं और यही हमें सिलेंडर की एक्सपायरी डेट के बारे में बताते हैं। इस पर लिखे हुए अंग्रेजी के अक्षर महीनों को तथा अंक वर्षों को दर्शातें हैं।

A- जनवरी, फरवरी, मार्च को B- अप्रैल, मई, जून को C- जुलाई, अगस्त, सितंबर को तथा D- अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर को दिखाते हैं। उदाहरण के लिए अगर सिलेंडर पर A-25 लिखा हुआ है तो इसका अर्थ है कि सिलेंडर 2025 में जनवरी से मार्च के बीच में एक्सपायर होगा।

इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप महत्वपूर्ण जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और साथ ही कई प्रकार की हानियों से अपने व अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं। क्योंकि सावधानी सुरक्षा की प्रथम सीढ़ी है। अगर आप इन चीजों पर कभी ध्यान नहीं देते हैं तो आगे चलकर आपके लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें