AUS vs AFG: ग्लेन मैक्सवेल ने वनडे क्रिकेट में ठोका दोहरा शतक, रचा इतिहास, रिकॉर्ड की लगाई झड़ी

AUS vs AFG: ऑस्ट्रेलिया के तूफानी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे क्रिकेट में मात्र 128 गेंदों पर दोहरा शतक जड़ दिया है। उस दौरान उन्होंने 21 चौका और 10 गगनचुंबी छक्का लगाया है। इस वजह से मैक्सवेल ओडीआई क्रिकेट में कई बड़े रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं।

glenn maxwell

वर्ल्ड का 2023 का 39वां मुकाबला ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। उस मैच में अफगानिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करती हुई 50 ओवर में पांच विकेट खोकर 291 रन बनाई थी, जिसे ऑस्ट्रेलिया ने ग्लेन मैक्सवेल के नाबाद 201 रनों की पारी की बदौलत मात्र 46.5 में लक्ष्य हासिल कर लिया।

मैक्सवेल ने लगाई रिकॉर्ड की झड़ी

1. ग्लेन मैक्सवेल इस मुकाबले में मात्र 128 गेंदों पर 21 चौके और 10 छक्के की बदौलत 201 रनों की पारी खेली है। इसी के साथ वो ऑस्ट्रेलिया के पहले ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होने वनडे क्रिकेट में दोहरा शतक लगाया है। इससे पहले कोई भी ऑस्ट्रेलियन खिलाड़ी ने यह कारनामा नहीं किया था।

2. मैक्सवेल इस मैच में पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक लगाया है। इसी के साथ वो दुनिया के पहले से बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने वनडे क्रिकेट में पांचवें नंबर पर बैटिंग करते हुए सबसे बड़ी पारी खेली है।

3. ग्लेन मैक्सवेल इस में नाबाद 201 रन बनाते ही दुनिया के तीसरे ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने ओडीआई विश्व कप में सबसे बड़ी पारी खेली है। इससे पहले न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्त्टिल 237 और क्रिस गेल ने 215 रनों की इनिंग खेली थी।

4. ग्लेन मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में 201 रन बनाते ही दुनिया के ऐसे बल्लेबाज बन गए हैं जिन्होंने ओपनर को छोड़कर सबसे बड़ी पारी खेली है। वहीं, इससे पहले वनडे क्रिकेट में ओपनर को छोड़कर जिम्बाब्वे के Charles Coventry ने साल 2009 में बांग्लादेश के विरुद्ध 194 रनों की नाबाद पारी खेली थी।

5. इस मुकाबले में मैक्सवेल और पेट कमिंस के बीच आठवें विकेट के लिए 201 रनों की साझेदारी हुई है। इसी के साथ वनडे में क्रिकेट में यह आठवें विकेट के लिए यह सबसे बड़ी पार्टनरशिप हो गई है। इससे पहले जोस बटलर और आदिल रशीद ने साल 2015 में न्यूजीलैंड के खिलाफ आठवें विकेट के लिए 177 रनों की साझेदारी की थी।

6. ग्लेन मैक्सवेल अफगानिस्तान के खिलाफ इस मैच में दोहरा शतक पूरा करने के लिए कुल 128 गेंदों का सामना किया है। इसी के साथ वो वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले ईशान किशन ने 126 गेंदों पर यह कारनामा किया था।

7. ग्लेन मैक्सवेल इस मैच में 201 रन बनाते ही वनडे क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। इससे पहले फखर जमान साल 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ चेज करते हुए ओडीआई में 194 रनों की इनिंग खेली थी।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें