गर्मी के मौसम में रोजाना खाएं ये 5 फल, आस-पास नहीं भटकेगी कोई बीमारी, शरीर हमेशा रहेगा सवास्थ

गर्मियों ने दस्तक दे दी है। ऐसे में शरीर का खास ख्याल रखने की जरूरत पड़ती है। गर्मियों में खूब सारा पानी पीना चाहिए ताकि शरीर में पानी की कमी न हो। ऐसे में कुछ ऐसे फल भी है जो आपके शरीर में पानी की कमी को पूरा करने में मदद कर सकते है।

Fruits For Summer

कई सारे फल ऐसे होते हैं, जो पानी की कमी को पूरा करते हैं और बहुत सारे विटामिन्स और मिनरल्स से भी भरपूर होते है। गर्मी में थकान ज्यादा होती है, लिहाजा ऐसे फल खाने की जरूरत होती है जो आपको एनर्जी दे। तो चलिए देखते है ऐसे कौन से फल है, जो हमारे शरीर को गर्मी से राहत दिलाने में मदद करते है और साथ ही एनर्जी भी प्रदान करते है।

1. तरबूज

तरबूज खाना हर किसी को मौजूद है जिसमे 92% पानी मौजूद होता है, जो हमारे शरीर को हाइड्रेट रखता है। इसमें विटामिन्स और मिनरल्स भी प्रचुर मात्रा में पाए जाते है और साथ ही ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है। तरबूज की तासीर ठंडी होती है और यह गर्मियों में खाए जाने वाले खास फलों में से एक है। आप तरबूज का जूस भी बना कर पी सकते हैं।

2. आम

आम को फलों का राजा कहते है। आम पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमे बहुत से मिनरल्स होते है जो गर्मी से बचाने में सहायक होते है। पके हुए आम की तासीर गर्म होती है और इसमे कैलोरी भी ज्यादा होती है। इसलिए इसे थोड़ी कम मात्रा में खाना चाहिए और खाने के 2-3 घंटे पहले इसे पानी में रख दे। लेकिन कच्चे आम की तासीर ठंडी होती है। आप गर्मी से बचने के लिए आम पन्ना बना कर पी सकते है।

3. स्ट्रॉबेरी

देखने में इतनी सुंदर लाल-लाल स्ट्रॉबेरीज में भी पानी काफी ज्यादा मात्रा में होता है। इसमे विटामिन सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। ये हमारी बॉडी में पानी की कमी को पूरा करने में मददगार होती है।

4. अनानास

अनानास की तासीर ठंडी होती है। गर्मी में इसे खाने या फिर इसका जूस पीने से शरीर को ठंडक मिलती है। इसमे प्रचुर मात्रा में फाइबर होता है जो कब्ज की समस्या को दूर करता है।

5. बेल

बेल एक औषधीय फल है, जिसमें कई प्रकार के पोषक तत्व और खनिज होते है। भारत मे गर्मियों के लिए यह सबसे लोकप्रिय फलों में से एक है। हालांकि यह फल बहुत ही कम दिनों के लिए उपलब्ध होते है। बेल का शर्बत आपके शरीर को ठंडा रखने के साथ ही आपके पाचन का भी खयाल रखता है। बेल का जूस पीना शरीर के लिये काफी गुणकारी है।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें