ठंड के दिन गए अब शुरुआत हो गई हैं गर्मी के दिनों की। गर्मी के दिनों में अक्सर हमें अपने खाने पीने का खयाल रखना चाहिए। पानी ज्यादा से ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए। ठंड के दिन में तो हम बेझिझक खाते हैं, जो भी हमारा मन करता हैं। पर गर्मियों में हम ऐसा नहीं कर सकते। सबसे ज्यादा जो हम खाते हैं ठंड के दिनों में वह हैं ड्राई फ्रूट्स।

हमे लगता हैं कि ड्राई फ्रूट्स की तासीर गर्म होती हैं इसलिए हम इन्हें गर्मियों में नहीं खा सकते। पर सभी प्रकार के मेवे के लिए यह सही नहीं है। बस हमे जरूरत है उन्हें खाने का तरीका बदलने की और एक लिमिट में खाने की, जिससे हम गर्मियों में भी ड्राई फ्रूट्स खा सकते हैं और उनके जो स्वास्थ्य लाभ है वो पा सकते हैं।
आज हम जानेंगे कि कैसे हम गर्मियों में किशमिश का सेवन कर सकते हैं और उसके जो गुण हैं, इनमे जो पोषक तत्व है उसका लाभ उठा सकते हैं। किसी भी चीज का सेवन एक सीमित मात्रा में ही करना चाहिए, तभी उसका हमारे शरीर को फायदा होगा। कोई भी चीज की अति हमेशा नुकसान ही पहुंचाती हैं।
किशमिश एक ऐसा मेवा है, जो बच्चों को काफी पसंद होता हैं। वे इन्हें खूब शौक से खाते हैं। पहले हम जानते हैं कि किशमिश में क्या-क्या गुण होते हैं और यह हमें कैसे लाभ पहुंचा सकता हैं।
पोषक तत्वों से भरपूर है किशमिश
किशमिश में आयरन, पोटैशियम, मैंगनीज, कॉपर और फाइबर जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसके सेवन से हमें कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्या से राहत मिल सकती हैं। जो लोग दुबले पतले है या उनका वजन कम है, उनके लिए किशमिश बहुत ही लाभकारी सिद्ध होती हैं। साथ ही किशमिश में आयरन होता हैं इसलिए यह शरीर में खून की कमी को पूरा करते हैं।
हड्डियों और आंखों की रोशनी के लिये लाभदायक
किशमिश हड्डियों के लिये भी काफी अच्छी होती हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम भी पाया जाता हैं। इनमे एन्टी ऑक्सीडेंट के गुण भी होते हैं, जो कि हमारे शरीर के लिए काफी जरूरी होते हैं। यह हमारी आँखों की रोशनी बढ़ाने में भी मदद करती हैं।
ऐसे करें सेवन
क्योंकि किशमिश की तासीर भी अन्य ड्राई फ्रूट्स की तरह गर्म होती हैं, इसलिए आप इसे भिगोकर खाये। आप 8-10 किशमिश को रात भर पानी में भिगोकर रख दें। और सुबह इसे खा ले। बच्चों के लिए 4-5 किशमिश काफी होती हैं। आप किशमिश के भिगोये हुए पानी को भी पी सकते हैं। इससे आपको और भी ज्यादा लाभ मिलेगा।