इस खतरनाक बीमारी की वजह से अधिकतर महिलाओं के झड़ते हैं बाल, कहीं आप भी तो नहीं है इसके शिकार

बालों का झड़ना एक बहुत ही आम समस्या बन चुकी है। यह हर किसी को परेशान कर रही है फिर चाहे वो महिला हो या पुरुष। बालों का टूटना या फिर उनका झड़ना इस पर निर्भर नहीं करता कि वे किसके है महिला या पुरूष के, बल्कि उनकी सेहत पर निर्भर करता है।

Hair Fall In Women
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अगर आपको बालों को झड़ने से रोकना है तो आपको उसका कारण जानने की जरूरत है। अगर कारण पता होगा तो आपको उसे रोकने में आसानी होगी। खराब जीवनशैली से लेकर तनाव तक कई कारण है, जिनकी वजह से आपके बाल झड़ सकते है। आज हम बात करेंगे उन्ही में से एक कारण जिसकी वजह से महिलाओं के बाल ज्यादा झड़ते है।

PCOD या PCOS हो सकती है वजह

ये एक ऐसी बीमारी है जिसमे आपके पीरियड्स समय पर नहीं आते, अचानक से आपका वजन बढ़ने लगता है और हद से ज्यादा बाल झड़ने लगता है। PCOD या फिर PCOS होने के कई कारण हो सकते है। इसका सबसे मुख्य कारण है आज कल की जीवनशैली, बाहर का फ़ास्ट फ़ूड खाना, व्यायाम या योगा न करना और बहुत ज्यादा स्ट्रेस लेना।

यह समस्या कम उम्र की लड़कियों के अलावा थोड़ी ज्यादा उम्र की महिलाओं में भी देखी जा सकती है। जिसके चलते आपको न केवल मासिक धर्म में बल्कि शरीर में और भी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। PCOD एक ऐसी समस्या है जो आपकी बॉडी में मौजूद ‘एण्ड्रोजन’ नाम के हॉर्मोन को प्रभावित करती है, जो आपके बालों के पतले होने का कारण बनता है।

इसे ठीक कैसे करें?

अपनी जीवनशैली में कुछ जरूरी बदलाव करके आप इस समस्या से छुटकारा पा सकते है। आप अपने आहार में फल और हरी सब्जियों का सेवन ज्यादा करें, नियमित रूप से व्यायाम करें, जंक फूड न खाएं और स्ट्रेस लेने से बचे। अगर आप ऐसा करने में सफल होते हैं तो फिर आप इससे निजात पा सकते हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!