क्या बाईं करवट सोने से शरीर में किसी तरह की समस्या आती है? जानिए इस पर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

क्या आप दाईं करवट सो रहे हैं तो आपके लिए ये खबर बहुत महत्वपूर्ण हो सकती है क्योंकि अधिकतर स्वास्थ्य विशेषज्ञ बाई करवट सोने की सलाह देते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है की बाई तरफ सोने से शरीर के विभिन्न अंगों और दिमाग तक ब्लड और ऑक्सीजन ठीक तरह से पहुंचती है और शरीर के सभी अंग हेल्दी होने के साथ-साथ ठीक ढंग से काम करते हैं, इसलिए हम सभी को बाई करवट सोना चाहिए।

Sleeping on the left side

बाईं तरफ करवट करके सोने के कई फायदे होते हैं, लेकिन बहुत कम लोगों को इसकी जानकारी होती है। तो चलिए आगे इस लेख में हम हम आपको इसके कुछ महत्वपूर्ण फायदों के बारे में बताते हैं :-

किस करवट सोना चाहिए? 

स्वस्थ रहने के लिए इंसान को सेहतमंद भोजन और व्यायाम करने के साथ-साथ पर्याप्त नींद भी लेनी चाहिए। पूरी नींद ना लेने से हमारा स्वास्थ्य बिगड़ता है। जो लोग सही ढंग से नींद पूरी नहीं कर पाते उन्हें कई तरह की मानसिक बीमारियां हो सकती हैं। एक्सपर्ट्स और कई स्टडीज इस बात की पुष्टि करती है कि पीठ के बल सोना शरीर के लिए सबसे ज्यादा फायदेमंद होता है,  लेकिन सोते समय करवट भी लेनी चाहिए क्योंकि शरीर को इससे भी फायदा मिलता है।  अगर आप सही दिशा में करवट लेकर सो रहे हैं तो आपको खर्राटे भी काम आएंगे और सेहत से संबंधित बहुत से फायदे भी मिलेंगे। 

शरीर का दर्द हो जाता है गायब

बायी करवट सोने से शरीर में सही ब्लड सर्कुलेशन होता है और नींद अच्छी आती है। बायी तरफ करवट लेकर सोने पर आपकी थकान दूर हो जाती है। कई बार ऐसा होता है कि अगर आप सोकर उठते हैं तो आपका शरीर दर्द होता है, ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आप गलत दिशा में करवट लेकर सोए थे, इसलिए हमेशा बाई करवट सोएं। इससे आपको कॉंस्टिपेशन के साथ-साथ शरीर की कई समस्याओं में लाभ मिलेगा। 

हृदय रहता है स्वस्थ

हमारे शरीर में दिल की पोजीशन बाई तरफ होती है और अगर आप बाई तरफ करवट लेकर सोते हैं तो उस पर दबाव कम पड़ता है और उसे पूरे शरीर तक ब्लड पहुंचाने के लिए कम मेहनत करनी पड़ती है और हमारा दिल सेहतमंद रहता है। 

डाइजेशन रहेगा अच्छा

बाई तरफ सोने से डाइजेशन भी सुचारू रूप से काम करता है। दरअसल जब हम बाई तरफ करवट लेकर सोते हैं तो शरीर में मौजूद वेस्ट मटेरियल आसानी से छोटी आँत से बड़ी आँत तक पहुंच जाता है, इसके बाद शरीर से बाहर ये वेस्ट मटेरियल बड़ी ही आसानी से निकल जाता है, जिससे व्यक्ति को पेट संबंधित समस्याएं कम होती है। 

गर्भवती महिलाओं के लिए लाभदायक है बाई करवट में सोना

हेल्थ एक्सपर्ट्स का मानना है कि गर्भवती महिलाओं को ज्यादा से ज्यादा बाई ओर ही सोना चाहिए, गर्भावस्था के दौरान बाई तरफ सोने से महिलाओं की कमर पर प्रेशर कम पड़ता है और साथ ही पेट में पलने वाले बच्चों के शरीर में खून का बहाव भी सही ढंग से होता है। बाई तरफ सोने से सभी न्यूट्रिएंट्स प्लेसेंटा तक आसानी से पहुंच जाते हैं। 

अगर आप भी आज तक दाई करवट सो रहे थे तो आज से ही अपने सोने की पोजीशन बदल दें और बाई करवट सोना शुरू कर दें आपको कुछ ही दिनों में अंतर नजर आएगा। 

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें