क्या स्वस्थ रहने के लिए आप भी करते हैं तिल का सेवन, तो हो जाएं सावधान, इसके नुकसान जानकर रह जाएंगे दंग

कहते हैं किसी भी चीज की अति बहुत बुरी होती है। जरूरत से ज्यादा अगर हम किसी भी चीज का सेवन करते हैं तो वो हमें फायदे की जगह नुकसान ही देती है। हेल्दी डाइट में नट्स और सीड्स दोनों को ही शामिल किया जाता है। पिछले कुछ वर्षों में लोग सीड्स का सेवन ज्यादा कर रहे हैं और इसे अपने नियमित डाइट का हिस्सा बना रहे हैं।

sesame seeds

यूं तो बहुत से सीड्स अपनी डाइट में शामिल किये जा सकते हैं लेकिन तिल के फायदे को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा लोग इसे अपनी डाइट में शामिल करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं इसका ज्यादा सेवन आपको नुकसान पहुंचा सकता है। आईए जानते हैं तिल का ज्यादा सेवन करना किस तरह से है नुकसानदायक? 

हो सकती है पाचन से जुड़ी समस्याएं

यूं तो तिल में बहुत सा फाइबर पाया जाता है और ये डाइजेशन के लिए काफी अच्छा माना जाता है। लेकिन जरूर से ज्यादा इसका सेवन करने से आपको गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल से संबंधित परेशानी हो सकती है जैसे कि गैस, कब्ज, ब्लोटिंग या दस्त होना। अगर आपका पेट पहले से ही सेंसिटिव है या आपको अक्सर पाचन की समस्या रहती है तो आपको तिल के बीज का सेवन सीमित मात्रा में ही करना चाहिए। 

बढ़ सकता है मोटापा

तिल के बीच सेहत के लिए बहुत गुणकारी होते हैं। इनमें कैलोरी काउंट बहुत ज्यादा होता है। 100 ग्राम तिल के बीज में आपको 553 कैलोरी मिलती है, जिससे ये शरीर को बहुत ज्यादा एनर्जी देते हैं। लेकिन अगर अधिक मात्रा में इसका सेवन किया जाए तो आपका कैलोरी काउंट बिगड़ सकता है और आप मोटापे की समस्या से ग्रसित हो सकते हैं। 

हो सकती है एलर्जी की समस्या

कुछ लोगों को तिल से एलर्जी भी होती है इसका अधिक सेवन करने से आपको खुजली, मतली या फिर सांस लेने में समस्या हो सकती है। अगर आपको कोई भी एलर्जिक रिएक्शन नजर आता है तो तिल के बीज का सेवन तुरंत ही रोक देना चाहिए और डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करना चाहिए। 

डायरिया की प्रॉब्लम

दिल की तासीर बहुत गर्म होती है और ज्यादा खाने से डायरिया की समस्या पैदा हो सकती है। बहुत से लोगों को तिल सूट नहीं करता। जिनका पाचन तंत्र कमजोर है, उन्हें तिल के सेवन से बचना चाहिए। तिल खाने पर दस्त की समस्या बढ़ सकती है। 

अपेंडिसाइटिस की प्रॉब्लम

ज्यादा मात्रा में तिल का सेवन किया जाए तो अपेंडिक्स भी पैदा हो सकती है। इसमें कुछ इन-डाइजेस्टिव फाइबर पाए जाते हैं और अगर आप इसे अधिक खातें हैं तो अपेंडिक्स का दर्द पैदा हो सकता है। 

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें