Vastu Tips: क्या आप भी जीवन के सभी दोष करना चाहते हैं दूर? तो जल्द करें ये 10 उपाय, फिर देखें कमाल

Vastu Tips: हर कोई अपने परिवार में सुख-शांति चाहता है। कोई माने या न माने पर ये बात सोलह आने सच है कि हमारे खुशहाल जीवन के लिए वास्तु शास्त्र का विशेष महत्व है। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई नियम बताए गए है जिन्हें अपना कर हम एक सुख-शांति पूर्वक जीवन बिता सकते है।

Vastu Tips

केवल घर की दिशा ही नही पर उसके अलावा भी कई तरह के दोष को दूर करने के उपाय भी है वास्तु शास्त्र में। वास्तु के सरल और छोटे-छोटे नियमो का पालन करके, बिना किसी बड़े बदलाव के, हम अपने जीवन की छोटी-छोटी परेशानिया दूर कर सकते है। आज हम लाए हैं आपके लिए कुछ ऐसे ही साधारण से टिप्स, जिन्हें अपनाकर आप एक खुशहाल और सुख-समृद्धि से भरा जीवन जी सकते है।

ये 10 उपाय दूर करेंगे सभी दोष

1.  सुख-समृद्धि पाने के लिए सबसे पहले तो आप सुबह उठते ही अपने घर की साफ-सफाई करे और घर के मुख्य द्वार पर जल छिड़के। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और धन की प्राप्ति होगी।

2.  घर के मुख्य द्वार की दहलीज या चौखट के दोनों तरफ स्वास्तिक बनाए। दरवाजे पर बंदनवार, शुभ-लाभ या फिर ॐ का चिन्ह लगाए।

3.  घर के नल से पानी टपकना अशुभ माना जाता है। यह आर्थिक नुकसान के साथ ही सेहत संबंधित परेशानियों का भी कारण बनता है। इसलिए लीक नल को तुरंत ठीक कराए।

4.  घर को सुंदर चित्रों, परदों या फिर अच्छी वस्तुओं से सजाए। इसके लिए घर मे गुलदस्ता, पेंटिंग,  फूल, चित्रकारी, झूमर आदि सुंदर चीजे लगा सकते है।

5.  घर मे पोछा लगाते समय पानी की बाल्टी में थोड़ा नमक डालें। यह घर से नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है।

6.  घर में तुलसी का पौधा लगाना बहुत ही शुभ माना जाता है। इसे हमेशा पूर्व या उत्तर दिशा में ही लगाए। नियमित रूप से इसकी पूजा करें और जल सींचे।

7.  अपने घर में कोई भी टूटा हुआ सामान न रखें, जैसे टूटा हुआ फर्नीचर, बर्तन, शीशा या फिर कोई अन्य चीज। इससे घर मे नकारात्मक ऊर्जा का प्रवेश होता है।

8.  अगर आपके घर मे लड़ाई-झगड़े होते रहते है और तनाव भरा माहौल बना रहता है, तो रोजाना कच्चे दूध में गंगाजल मिला कर घर मे चारों और छिड़के। इससे घर शांति बनी रहेगी।

9.  पशु-पक्षियों के लिए घर के अंदर और बाहर किसी बर्तन में पानी भरकर रखना चाहिए। कहते है न प्यासे को पानी पिलाना बहुत ही पूण्य का काम होता है। ऐसा करने से जब भी कोई पशु या पक्षी को प्यास लगेगी तो व उस बर्तन से पानी पी सकेंगे।

10.  अपने रिश्तों को बेहतर बनाने के लिए दक्षिण-पश्चिम दिशा में एक फैमिली फ़ोटो लगाए। आप पूरब दिशा में उगते हुए सूरज की तस्वीर भी लगा सकते है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें