डायबिटीज के मरीज टेंशन फ्री होकर खा सकते हैं ये 6 फल, साथ में कंट्रोल होगा ब्लड शुगर, नहीं होगी कोई समस्या

जिन लोगों को डायबिटीज की बीमारी होती है और बार बार उनका शुगर लेवल बढ़ते रहता है तो वे लोग फल खाने में भी हिच किचाने लगते हैं। ये तो हम सबको पता है कि फलों में नेचुरल शुगर होता है लेकिन क्या ये डायबिटीज के मरीजों के लिए नुकसानदेह होता है? तो आज हम इसी सवाल का जवाब लेकर आए हैं।

Best Fruits For Diabetes
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

चाहे आपने जो कुछ भी सुना हो लेकिन अगर आप एक डायबिटीज पेशेंट है तो भी आप कुछ फलों का सेवन कर सकते हैं। आपको घबराने की बिल्कुल भी जरूरत नहीं है। आज हम आपको उन फलों के बारे में बताएंगे जो आप शुगर में भी खा सकते हैं। आप इन फलों का सेवन कर सकते हैं लेकिन सीमित मात्रा में।

1. सेब

डायबिटीज के मरीजों के लिए सेब एक अच्छा फल माना जाता है। इसमे कार्बोहाइड्रेट तो होता ही है साथ में यह फाइबर, प्रोटीन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। ये शुगर के मरीजों को नुकसान नहीं करता है और इसमे शुगर की मात्रा बहुत ही कम होती है या ना के बराबर होती है।

2. अमरूद

अमरूद शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभदायक होता है। इसमे पोटैशियम, फाइबर और एन्टी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। अमरूद मे ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत ही कम होने के कारण शुगर के मरीज इसे जब चाहे जितना चाहे खा सकते हैं।

3. जामुन

जामुन भी डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है क्योंकि इसमें भी ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है। इस फल में 82% पानी और 14.5% कार्बोहाइड्रेट होते हैं और सुक्रोज कम होता है।

4. ड्रैगन फ्रूट

ड्रैगन फ्रूट एंटीऑक्सिडेंट, फाइटोन्यूट्रिएंट्स, विटामिन और मिनरल्स जैसे गुणों से भरपूर फल है। इसमें कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स और फाइबर होता है, जो आपके ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित करने में मदद करता है।

5. पपीता

पपीता एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन बी, पोटेशियम, फोलेट, मैग्नीशियम और फाइबर जैसे खनिजों से भरपूर होता है। कम कैलोरी वाला यह फल वजन घटाने के लिए भी अच्छा है और शुगर के लिए भी।

6. संतरे

संतरे या फिर कोई भी साइट्रस फ्रूट्स डायबिटीज के मरीजों के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। ये फल विटामिन सी, फाइबर, फोलेट और पोटेशियम से भरपूर होते है।

अध्ययनो से यह बात साबित हुई है कि जिन फलों में ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है, वे मधुमेह रोगियों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। शुगर पेशेंट्स को फलों का रस नही बल्कि फल ही खाने चाहिए।

error: Alert: Content selection is disabled!!