रोजाना इन चीजों का सेवन करने से आंतों में जमी गंदगी निकल जाती है बाहर, फिर कई समस्याओं से मिलती है छुटकारा

हमारे खानपान का सीधा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अगर खान-पान अच्छा ना हो तो हमारी सेहत प्रभावित होती है। अगर हम हेल्दी डाइट लेते हैं तो हमारा स्वास्थ्य अच्छा रहता है। आज-कल के समय में बहुत से लोग जंक फूड का सेवन करते हैं, जो कि हमारे जीवन शैली का एक बड़ा हिस्सा बन चुका है।

Foods That Cleanse Intestine

जंक फूड्स का अगर जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो पेट की आंतों में टॉक्सिंस जमा होने लगते हैं और इनको साफ करना बहुत जरूरी है। आज हम आपको कुछ प्राकृतिक तरीके बताएंगे, जिनके जरिए आप इन टॉक्सिंस को बाहर निकाल सकते हैं। 

क्यों जरूरी होता है आंतों के टॉक्सिंस को बाहर निकलना

 पेट की गंदगी को साफ करना बहुत जरूरी होता है, वरना दस्त लगना, एसिड रिफ्लेक्स, गैस बनना, सर दर्द, ब्लड प्रेशर हाई होना या उल्टी आने जैसी समस्याएं बढ़ती रहती है। आतो को साफ करने के लिए कुछ प्राकृतिक खाद्य पदार्थों को अपने जीवन शैली का हिस्सा बनना चाहिए। 

हल्दी से करें आंतों की सफाई

हल्दी औषधीय गुणों से भरपूर होती है। हल्दी आंतों की सफाई करने में काफी मदद करती है। अगर आप इसका सेवन एक गिलास गर्म पानी के साथ करते हैं तो इससे आपका पेट साफ रहता है और आंतों के सारे टॉक्सिंस बाहर निकल जाते हैं। आपको रोज सुबह एक ग्लास गर्म पानी में हल्दी और चुटकी भर काली मिर्च मिलाकर पीना है, कुछ दिनों में आपको असर दिखने लगेगा। 

पालक के पत्ते पेट की सफाई करने में है असरकारक

पालक के पत्ते आंतों की सफाई के लिए बहुत असर कारक होते हैं।  हरे पत्तेदार पालक में डाइजेस्टिव ट्रैक्ट को साफ करने के गुण पाए जाते हैं। पालक के हरे पत्ते खाने से बीमारी होने का खतरा भी कम होता है। अगर आपके शरीर में पोषक तत्वों की भी कमी है, तो आपको पालक के पत्तों का सेवन करना चाहिए। पालक का जूस बनाकर पीने से आपके शरीर से सारे टॉक्सिन साफ होते हैं। 

लंबे समय तक स्वस्थ रहने के लिए पिए गर्म पानी

अगर आप रोज गर्म पानी का सेवन करते हैं तो आपके शरीर के सभी अंगों को फायदा मिल सकता है। गर्म पानी शरीर के सभी अंगों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसके साथ अगर आपको कब्ज की समस्या है तो इसके लिए भी गर्म पानी बहुत असरकारक है। बॉडी के अंदर के टॉक्सिंस को दूर करने के लिए भी गर्म पानी बहुत उपयोगी है। रोज सुबह उठकर गर्म पानी पीने से आपका पेट साफ रहेगा और आपकी बॉडी के टॉक्सिंस बाहर निकलेंगे। 

रखे इस बात का ध्यान

अगर आप शरीर को डिटॉक्सिफाई करना चाहते हैं लेकिन आपको किसी भी तरह का एलर्जी है तो आप कोई भी उपाय अपनाने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट के साथ जरूर कंसर्ट कर लें। 

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें