Chanakya Niti: ऐसी गुण वाली महिलाएं पुरुषों के लिए होती है खतरनाक, हर मर्द को उससे रहना चाहिए सावधान

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में पति और पत्नी के रिश्ते में मधुरता बनाए रखने के लिए कई बातों को उजागर किया है। उन्होंने बाखूबी बताया है कि किस तरह की महिलाएं, पुरुष के लिए सही होती हैं, जबकि किस तरह की महिलाएं पुरुष के लिए घातक होती हैं।

Chanakya Niti

साथ ही आचार्य चाणक्य ने अपनी नीतियों में महिलाओं के कुछ स्वभाव बताए हैं, जिससे मनुष्य को हमेशा बच कर रहना चाहिए। आईए जानते हैं उन स्वाभाव वाली स्त्रियों को, जिसे मनुष्य को बच कर रहना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो जीवन बर्बाद हो जाता है।

संस्कार काफी ज़रूरी

आचार्य चाणक्य अपने शास्त्रों मे कहते हैं कि मनुष्य को महिलाओं में सबसे ज्यादा संस्कार देखने चाहिए। अच्छे संस्कार वाली महिलाएं हमेशा अपने पति और परिवार का नाम उूंचा करती हैं, जबकि खराब संस्कार वाली महिलाएं घर के अलावा पति के भी जीवन को तहस नहस कर सकती है।

मन सुंदरता के अलावा अच्छे गुण

वहीं उन्होंने अपने श्लोकों में ये कहा है कि अगर कोई पुरुष केवल महिलाओं में केवल सुदरंता देख उससे शादी करता है तो पूरी दुनिया में उससे बड़ा मुर्ख कोई नहीं होगा। सुंदरता के अलावा महिलआों में अच्छे स्वभाव और उसके गुण और अवगुण को भी जानना बेहद ही ज़रूरी है।

साफ मन की महिलाएं

आचार्य चाणक्य का मानना है कि मनुष्य को ऐसी महिलाओं की ओर आकर्षित होना चाहिए, जो मन से सुदंर हो। इसके अलावा वे परिवार की अहमियत समझे, अगर आप महिलाओं में ये गुण नहीं देखेंगे तो आपको इसका खामियाज़ा भुगतना पड़ सकता है। ऐसे में इस तरह कि महिलाओं से बच कर रहना चाहिए।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें