Chanakya Niti: जीवन में सफल बनने के लिए ऐसे लोगों से कभी न रखें रिश्ता, वरना हमेशा होंगे असफल

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य दुनिया के महान अर्थशास्त्री के अलावा महान राजनीतिज्ञ भी थे। उन्होंने जीवन में लोगों का सही मायने में मार्गदर्शन किया है। इस दुनिया में कोई ऐसा विषय नहीं है, जिसपर आचार्य चाणक्य ने प्रकाश न डाला हो। उन्होंने जीवन में सफल होने की कुंजी को भी दुनिया के सामने पेश किया है।

Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य अपने श्लोक में बताते हैं कि अगर जीवन में सफल होना है तो ऐसे 3 लोंगों से रिश्ता कभी न बनाओ, ये लोग जीवन को हमेशा के लिए बर्बाद कर सकते हैं। आचार्य कहते हैं कि इन तीन लोगों का चुनाव हमेशा सोझ समझ कर करना चाहिए नहीं तो इनके कर्मों की सजा आपको भुगतनी पड़ेगी।

1. राजा-प्रजा

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि एक राजा का चुनाव सही ढंग से करना चाहिए, अगर गलत राजा गद्दी पर बैठ गया तो उसके बुरे परिणाम पूरे सम्राज्य को भुगतना पड़ता है। उन्होंने कहा है कि यदी शासक दुष्ट हो तो देश छोड़कर कहीं और प्रवास करना चाहिए।

2. गुरू शिष्य

एक शिष्य को अपने गुरू का चुनाव उसका व्यवहार और आचर्ण देखकर करना चाहिए। हालांकि अगर गुरू का आचरण खराब है तो आपको उससे दूरी बनाना शुरू कर देना चाहिए, क्योंकि आपकी सफलता में सबसे बड़ा हाथ आपके गुरू का ही होता है। ऐसे में अगर आपको गुरू ही खराब मिल गया तो आपका जीवन बर्बाद हो सकता है।

3. पति पत्नी

आचार्य चाणक्य कहते हैं कि अपने जीवन में पति और पत्नी का चुनाव सोच समझकर करना चाहिए। एक दुष्ट, खराब आचरण,और धोखेबाज़ जीवनसाथी के साथ रिश्ता कभी न रखें। उन्होंने कहा है कि ऐसे जीवनसाथी के साथ जीवन गुज़ारना नरक में जीवन गुज़ारने जैसा है।

x
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें