Chanakya Niti: शादी के बाद पति-पत्नी इस काम से कभी न हटें पीछे, वरना शादीशुदा जिंदगी हो जाएगी बर्बाद

Chanakya Niti: इस दुनिया में कोई भी रिश्ता भरोसे से चलता है, जिस रिश्ते में भरोसा नहीं होगा तो ये रिश्ता जल्द ही टूट जाएगा। दुनिया में पति और पत्नी का रिश्ता अटूट कहा जाता है और शायद इसलिए शादी के वक्त पति और पत्नि सात जन्मों तक एक साथ रहने की कसम खाते हैं। हालांकि शादी के बाद अगर कुछ बातों पर ध्यान नहीं दिया गया तो ये रिश्ता जल्द ही टूट जाता है।

Chanakya Niti

आचार्य चाणक्य ने कहा है कि पति और पत्नी को कुछ मामलो में भूलकर भी शर्मा नहीं करनी चाहिए, अगर ऐसा किया तो ये रिश्ता जल्द ही टूट जाएगा और बाद में काफी पछतावा भी होगा।

पति पत्नी को करना चाहिए ये काम

आचार्य चाणक्य अपनी नीतियों में कहते हैं कि पति और पत्नी को हर ज़रूरत के वक्त साथ रहना चाहिए। इन मामलों में उन्हें कोई भी शर्म नहीं करनी चाहिए। इसके अलावा उन्होंने कहा है कि पत्नी को हमेशा अपने पति के अच्छे बुरे वक्त में साथ देना चाहिए। अगर पत्नी इन चीज़ों को ध्यान में रखे तो जीवन खुशहाली से गुज़रता है।

पत्नी का बनता है कर्तव्य

वहीं इन मामलों में आचार्य चाणक्य का मानना है कि अगर पत्नी निराश और परेशान चल रहा है तो पत्नी का फर्ज़ बनता है कि वह अपने पति को प्रेम के सहारे सकारात्मक उम्मीद जगाए। पत्नी के ऐसे समय पर बेशुमार प्यार लुटाना चाहिए। अगर ऐसा नहीं किया गया तो पति घर की बजाय बाहर प्यार तलाशना शरू कर देगा।

वहीं आचार्य चाणक्य आगे कहते हैं कि पति को भी पत्नी की मांग पूरी करनी चाहिए और उसे बुनियादी चीज़ों की मांग करने के लिए कभी भी अपने पति से शर्म नहीं करनी चाहिए। इन मामलों का ध्यान रखा जाए तो जीवन से आधी समस्याएं खत्म हो जाती है और रिश्ता हमेशा बरकरार रहता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें