Bad Dream: बुरा समय आने से पहले सपने में दिखने लगती है ये 4 चीजें, फिर सब कुछ हो जाता है बर्बाद

Meaning of Bad Dream: हम जो भी सपने देखते हैं उसका कोई ना कोई मतलब होता है। सपने अच्छे और बुरे दोनों होते हैं स्वप्न शास्त्र में इसके अपने मायने होते हैं। सपने में अगर इन 4 चीजों को देखा जाए तो ये संकेत अशुभ की ओर इशारा करेंगे। हम सभी अक्सर सपने देखते हैं। कुछ सपने हमें खुशी देते हैं, जबकि कुछ हमें डरा देते हैं। लेकिन ध्यान देने वाली बात यह है कि हर सपना वास्तविकता में नहीं होता है।

Bad Dream

सपनों में इंसान जो भी देखता है तो उसका मतलब जानना चाहता है। उन सपनों से लोग परेशान भी होते हैं और खुश भी होते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे सपनों के बारे में बताएंगे जो अशुभ माने जाते हैं और आने वाले दिनों में अशुभ सूचनाएं देते हैं।

सपने में दिखें ये 4 चीजें तो होता है अशुभ संकेत (Meaning of Bad Dream)

1. बालों का टूटना देखना: अगर सपने में आप अपने बाल टूटते हुए देखते हैं, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ है कि आपको धन की हानि हो सकती है और आने वाले दिनों में अशुभ सूचना मिल सकती है। इसके साथ ही, आपका करियर या व्यवसाय में सफलता प्राप्त करने में भी कठिनाई हो सकती है।

2. सपने में सांप काटना: अगर सपने में आपको काला सांप काट लेता है, तो यह बेहद अशुभ सपना है। इसका मतलब है कि यह कोई बीमारी की संकेत देता है और आने वाले दिनों में कोई दुर्घटना हो सकती है। इसके साथ ही, आपकी योजनाओं में रुकावटें आ सकती हैं। यदि ऐसा सपना बार-बार आता है, तो यह काल सर्प दोष का संकेत भी हो सकता है।

3. ऊंचाई से गिरते हुए देखना: अगर सपने में आप खुद को ऊंचाई से गिरते हुए देखते हैं, तो यह एक अशुभ संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि आपका कोई महत्वपूर्ण काम रुक सकता है और आपको धनहानि हो सकती है। साथ ही, इस सपने का मतलब हो सकता है कि आपको आर्थिक तंगी के साथ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है और आपका धन कहीं डूब सकता है।

4. सिर पर झाड़ू रखना: अगर सपने में आप सिर पर झाड़ू रखते हुए देखते हैं, तो यह बेहद अशुभ संकेत हो सकता है। इसका मतलब है कि आने वाले दिनों में आपको कोई बुरी खबर सुनने को मिल सकती है या आपको धनहानि भी हो सकती है। साथ ही, यह सपना परेशानियों के साथ ही आर्थिक तंगी के हालात भी ला सकता है।

डिस्क्लेमर: यहां बताई गई सारी बातें सामान्य जानकारी पर आधारित है। इसपर अमल करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें