सिर्फ 500 रुपए का निवेश बना देगा एक करोड़ का फंड, फिर आसानी से बन जाएंगे करोड़पति, जानिए पूरी डिटेल

करोड़पति बनने के लिए हर कोई मेहनत करता है, लेकिन इसमें हर किसी को कामयाबी नहीं मिलती है। क्योंकि ज्यादातर लोग लंबे समय तक कड़ी मेहनत नहीं कर पाते हैं, जिस वजह से बाद में करोड़पति बनने के बारे में सोचना बंद कर देते हैं। वहीं कुछ लोग मेहनत करते रहते हैं, लेकिन उन्हें पैसों का इस्तेमाल करना नहीं आता।

Crorepati Tips

इसके लिए आपको अपने पैसे कहाँ निवेश यानि कि इन्वेस्ट करने हैं, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा मुनाफ़ा हो, ये तय करना होगा। आजकल मार्केट में ऐसे बहुत से ऑप्शन हैं जहाँ आप अपने पैसे लगा सकते हैं। इसमे रिस्क भी होता हैं पर बिना रिस्क के बिज़नेस कैसा। जितना बड़ा रिस्क लेंगे उतना ही ज्यादा मुनाफा भी पाएंगे।

ऐसा नहीं है कि आपको बहुत बड़ा अमाउंट लगाना पड़ेगा, आप केवल 400-500 रुपये से भी इसकी शुरुआत कर सकते हैं। फिर जैसे जैसे आपकी इनकम बढ़ती जाए वैसे वैसे आप अपनी इन्वेस्टमेंट भी बढ़ा सकते हैं। आज हम एक ऐसे ही इन्वेस्टमेंट का ऑप्शन के बारे में आपको बताने जा रहे हैं, वह है पीपीएफ।

PPF की मदद से बन सकते हैं करोड़पति

आज हम आपको करोड़पति बनने के जिस तरीके के बारे में बात करने जा रहे हैं वो PPF है। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली योजना है, इस वजह से इसमें नुकसान की कोई बात ही नहीं आती है और पैसा डूबने का डर तो बिल्कुल भी नहीं है। केन्द्र सरकार की यह स्कीम न्यूनतम 15 वर्षों के लिए होती है। इस योजना की सबसे अच्छी बात यह है कि इससे लोगों को टैक्स पर छूट मिलता है। इसके अलावा बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट से अधिक ब्याज भी दिया जाता है तो चलिए अब हम जानते हैं कि इसके माध्यम से हम करोड़पति कैसे बन सकते हैं।

आप इसमे मिनिमम 500 और मैक्सिमम 1.5 लाख रुपए प्रति वर्ष तक इन्वेस्ट कर सकते हैं। इसमे आपको लोन की सुविधा भी मिलती है। तो चलिए अब एक उदाहरण से इसे समझते हैं। मान लीजिए कि आप हर महीने इस स्कीम में 10,000 रुपए जमा करते हैं 15 साल के लिए, तो 7.1% के हिसाब से आपको मैच्युरिटी अमाउंट जो मिलेगा वह 1 करोड़ के आस पास ही होगा। इस तरह आप एक छोटी सी रकम जमा करके करोड़पति बन सकते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें