क्या आपको भी नींद नहीं आती है? तो जल्द कीजिए ये 6 व्यायाम, फिर कभी नहीं होगी नींद न आने की समस्या

आज के समय में बहुत सारे लोग नींद न आने की समस्या से परेशान है, इस वजह से उन्हें दिन के साथ-साथ पूरी रात जगे रहना पड़ता है। ऐसे लोगों को सेहत से जुड़ी कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ता है, क्योंकि अच्छी नींद स्वस्थ के लिए बेहद ही आवश्यक है।

Ways to Get Better Sleep

अगर आप भी नींद न आने की वजह से परेशान रहते हैं तो आज हम आपको अपनी इस पोस्ट के माध्यम कुछ ऐसी व्यायाम के बारे में बताएंगे। जिसके बाद नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं और एक सेहतमंद स्वास्थ्य पा सकते हैं तो चलिए अब हम आपको इसके बारे में बताते हैं।

1. एरोबिक व्यायाम

अगर आपको नींद ना आने की समस्या है और इससे छुटकारा पाना चाहते हैं तो एरोबिक व्यायाम जरूर करिए। अगर आप एरोबिक व्यायाम के बारे में नहीं जानते हैं तो बता दें कि एरोबिक व्यायाम तैराकी, बाइकिंग, जोगिंग, वॉकिंग इत्यादि को कहा जाता है। इन व्यायामों को करके आप अपने नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं।

2. कार्डियो वर्कआउट

आपको बता दें कि अगर आप हमेशा कार्डियो वर्कआउट करते हैं तो यह आपको आरामदायक नींद दिलाती है। इस व्यायाम को करने से नींद की समस्या दूर होती है। अगर आप यह व्यायाम लगातार करते हैं तो इससे आपके नींद की गुणवत्ता में सुधार देखने को मिलेगा।

3. रेजिस्टेंस एक्सरसाइज

रेजिस्टेंस एक्सरसाइज को स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के नाम से भी जाना जाता है। रेजिस्टेंस एक्सरसाइज में सीट और पुश अप, वेटलिफ्टिंग जैसे व्यायाम शामिल है। यह व्यायाम आपकी मांसपेशियों को बनाने में मदद करता है तथा इसकी मदद से आपकी नींद की समस्या में भी सुधार आता है। यह व्यायाम करने से चिंता और डिप्रेशन जैसी समस्याएं भी दूर होती है, जो नींद न आने का कारण होती है।

4. योग

आपको बता दें कि एक शोध से पता चला है कि जो लोग 60 साल से अधिक के हैं, उनमें नींद ना आने की समस्या सबसे ज्यादा होती है ,इस वजह से योग एक ऐसा उपाय है जिसे नियमित करने से आप नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं।

5. ब्रीदिंग एक्सरसाइज

यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि गहरी सांस लेने से ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है, लेकिन आपको बता दें कि ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से नींद न आने की समस्या से भी निजात मिलता है। ब्रीदिंग एक्सरसाइज करने से अच्छी नींद मिलती है, यह एक्सरसाइज आप रात को सोते वक्त करें।

6. स्ट्रेचिंग

स्ट्रेचिंग बेहद ही महत्वपूर्ण एक्सरसाइज है, इस एक्सरसाइज को करने से ब्लड सरकुलेशन में सुधार होता है। इसके अलावा अगर आप स्ट्रेचिंग करते हैं तो आपके मांसपेशियों से तनाव दूर होगा और आपको सोने के लिए बेहतर आराम मिलेगा। स्ट्रेचिंग करके आप अपनी नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं।

तो यह थे 6 बेहद ही आसान व्यायाम, जिसे करके आप आसानी से नींद न आने की समस्या को दूर कर सकते हैं और अपने सेहत में भी सुधार ला सकते हैं। कम से कम 10 से 15 मिनट के लिए इन व्यायामों को रोजाना करें। इससे आपका दिमाग शांत रहेगा और शरीर को भी आराम मिलेगा, उसके बाद नींद न आने की समस्या भी दूर हो जाएगी।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें