Vastu Tips: रसोई घर में कभी न गिरने दें ये 3 चीजें, वरना कंगाल होने में नहीं लगेगी देर

Vastu Tips: ज्योतिष और वस्तु का भारतीय परिवेश में ही नहीं अपितु अब पाश्चात्य देशों में भी वास्तु को मानने वालों की संख्या बढ़ रही है। यदि वास्तु के अनुसार घर और घर की चीजें व्यवस्थित होती हैं तो उनके परिणाम भी बहुत शुभ फल देने वाले होते हैं, इसके विपरीत यदि वास्तु के अनुकूल चीजें नहीं हैं तो वह किसी न किसी रूप में आपके जीवन में समस्याओं को जन्म देंगी।

Vastu Tips

आज की आलेख में हम आपको रसोई में होने वाले वास्तु दोष और उससे सावधान रहने की जानकारी से अवगत कराएंगे। जैसे कुछ चीजों का रसोई में गिरना बहुत अशुभ सूचक होता है। अतः हमेशा यह प्रयास करें कि ये चीजें भूल से भी आपके किचन में ना गिरें।

1. किचन में नहीं गिरना चाहिए नमक

नामक एक सामान्य व ऐसी खाद्य सामग्री है जिसका किचन में होना अपरिहार्य है क्योंकि ज्यादातर खाने के समान में नमक का प्रयोग होता है। भारतीय वास्तु शास्त्र के अनुसार नमक चंद्रमा व शुक्र का प्रतिनिधित्व करता है। ऐसे में यदि आपके किचन में आपके द्वारा काम करते समय बार-बार नमक गिरता है तो यह आपके जीवन में परेशानियों के बढ़ने का संकेत हो सकता है।

2. सरसों का तेल गिरना भी है अशुभ सूचक

किचन में कोई भी सब्जी बनाते समय हम सरसों के तेल का प्रयोग करते हैं। संभव है कि ऐसे में हमारे हाथ से सरसों का तेल गिर भी जाता हो, पर हमें इसके लिए हमेशा सावधान रहना चाहिए और किचन में तेल नहीं गिरने देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार सरसों का तेल शनि का प्रतिनिधित्व करता है अतः इसका गिरना अशुभ माना जाता है।

3. उबलते दूध का गिरना है अशुभ

किचन में दूध उबालते समय काफी सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि बार-बार दूध का उबलते समय गिरना भविष्य में होने वाली समस्याओं की ओर संकेत करता है। वास्तु में दूध का संबंध चंद्रमा से जोड़ा गया है। अतः किचन में बार-बार दूध का गिरना जातक की कुंडली में चंद्र ग्रह के कमजोर होने का संकेत हो सकता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें