50 kg वजन वाले लोग रोजाना करें इतने पानी का सेवन, डॉक्टर के बताया पानी पीने का सबसे बढ़िया समय

मानव शरीर लगभग 70% पानी से बना हुआ है। हमारे शरीर में पानी कोशिकाओं को पोषण पहुंचाने और हमारे शरीर के तापमान को नियंत्रित रखने में एक अहम भूमिका निभाता है। इसके अलावा पानी भोजन को तोड़ने, पोषक तत्वों को अवशोषित करने साथ ही कब्ज़ जैसी समस्याओं से हमें बचाने में भी सहायक है।

Drinking Water

यदि हम पर्याप्त रूप से पानी पीते हैं तो उससे हमारी त्वचा हाइड्रेट बनी रहती है। पर्याप्त पानी के सेवन से झुर्रियां कम होती है और त्वचा में भी निखार आता है। इसके अलावा पानी किडनी को शरीर से वेस्ट पदार्थों को निकालने में भी बहुत सहायक होता है और यह पथरी जैसी समस्याओं के खतरे को भी काम करता है।

मनुष्य शरीर का दिमाग 73% पानी से बना होता है और जब हमें डिहाइड्रेशन होता है तो दिमाग की कार्य क्षमता भी कम हो सकती है। ऐसे में हमें सर दर्द की समस्या होती है। पर्याप्त पानी पीने से दिमाग को तेज रखने और एकाग्रता बढ़ाने में काफी मदद मिलती है।

आज के आलेख में हम आपको वर्ल्ड वाटर डे के अवसर पर आयोजित एक कार्यक्रम में बताए गए इस महत्वपूर्ण विषय से संबंधित जानकारी देंगे, साथ ही ये भी बताएंगे कि स्वस्थ रहने और शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए रोजाना कितना पानी पीना चाहिए।

हर रोज कितने पानी का सेवन करना चाहिए?

आपको कितने पानी का सेवन करना चाहिए यह आपका वजन, उम्र, लिंग और आपकी सक्रियता पर भी निर्भर करता है। साथ ही आप जिस स्थान पर रहते हैं वहां के तापमान और वातावरण पर भी यह बात निर्भर करती है। हर किसी को पानी के सेवन की एक निश्चित मात्रा नहीं बताई जा सकती। लेकिन शरीर के लिए जरूरी तरल पदार्थ की मात्रा का अंदाजा लगाकर पानी की मात्रा का पता अवश्य लगाया जा सकता है।

वजन के मुताबिक कितना पानी पिएं

मायो क्लीनिक की रिपोर्ट के अनुसार एक स्वस्थ और वयस्क व्यक्ति को प्रति किलोग्राम शरीर के वजन के हिसाब से प्रतिदिन लगभग 35 मिलीलीटर पानी की आवश्यकता होती है। इसे सीधे तौर पर कहें तो आपका जितना अधिक वजन है, उतना ही अधिक आपको पानी पीने की आवश्यकता भी होगी।

आपकी सहायता के लिए हम नीचे दी गई तालिका में व्यक्ति के वजन व उससे संबंधित पानी पीने की मात्रा का उल्लेख कर रहे हैं :-

  • 50 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को रोजाना लगभग 1.7 लीटर पानी पीना चाहिए।
  • 60 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को रोजाना लगभग 2.1 लीटर पानी पीना चाहिए।
  • 70 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को रोजाना लगभग 2.4 लीटर पानी पीना चाहिए।
  • 80 किलोग्राम वजन वाले व्यक्ति को रोजाना लगभग 2.8 लीटर पानी पीना चाहिए।
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें