दुनिया के इन देशों में मिलता है सबसे अधिक सैलरी, अमेरिका से भी आगे है ये 3 देश, देखें भारत और पाकिस्तान का स्थान

अच्छी सैलरी हर कोई चाहता है। यही वजह है कि लोग उस जगह पर काम करना ज्यादा पसंद करते हैं जहां उन्हें ज्यादा सैलरी दी जाती है। अच्छा पैसा कमाने की मनसा से ही लोग अपना देश छोड़कर दूसरे देशों में कमाने जाते हैं।

Highest Salary

हर लोग अपने काम का सही दाम पाना चाहते हैं। किसी भी कंपनी से अच्छे पैसे मिलने की हर कोई उम्मीद करता है। लोग हर उस जगह की तलाश में रहते हैं जहां उनके काम के बदले उन्हें ज्यादा पैसा मिल सके। अलग-अलग देश के लोग अपनी कर्मचारियों को अलग-अलग सैलरी देते हैं।

जानिए किस देश में मिलती है कितनी सैलरी

तो चलिए जानते हैं कि किस देश में दुनिया के सबसे अधिक औसत मासिक वेतन दी जाती है। इतना ही नहीं यह भी जानेंगे कि वह कौन सा देश है जो दुनिया का सबसे कम सैलरी अपने कर्मचारियों को देता है। साथ ही हम यह भी जानेंगे कि भारत के कर्मचारियों की औसत मासिक वेतन कितनी है। बता दें कि इन सब सवालों की जानकारी हम वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स द्वारा जारी किए गए आंकड़े से लाए हैं।

स्विट्जरलैंड देता है सबसे अधिक सैलरी

आपको बता दें कि वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स ने अपनी रिपोर्ट में 104 देशों के कर्मचारियों की औसत मासिक सैलरी का विश्लेषण किया है। वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स के मुताबिक 104 देशों में सबसे अधिक सैलरी अपने कर्मचारियों को स्विट्जरलैंड देता है।

स्विट्जरलैंड अपने कर्मचारियों को औसत सैलरी 6090 डॉलर देता है। दूसरे नंबर पर सबसे ज्यादा सैलरी लक्जमबर्ग देता है। वह अपने कर्मचारियों को मासिक वेतन 5015 डॉलर देता है। अधिक सैलरी देने में तीसरा नंबर सिंगापुर का है जो अपने कर्मचारियों को 4989 डॉलर मासिक सैलरी देता है। इस सूची में चौथे नंबर पर अमेरिका आता है।

भारत पाकिस्तान से 4 गुना ज्यादा सैलरी देता है

आपको बता दें कि वर्ल्ड ऑफ स्टैटिक्स के मुताबिक भारत पाकिस्तान से 4 गुना ज्यादा मासिक वेतन अपने कर्मचारियों को देता है। पाकिस्तान अपने कर्मचारियों को मासिक सैलरी देने में इस लिस्ट में सबसे नीचे है। पाकिस्तान अपने कर्मचारियों को मासिक वेतन $145 देता है। आपको बता दें कि इस लिस्ट में भारत 65वें स्थान पर है, क्योंकि भारत अपने कर्मचारियों को औसत मासिक वेतन ₹40868 देता है।

सबसे अधिक मासिक सैलरी देने वाले देशों की लिस्ट

1. स्विट्जरलैंड : $6,096 (4,98,567 रुपए)
2. लक्जमबर्ग : $5,015 (4,10,156 रुपए)
3. सिंगापुर : $4,989 (4,08,030 रुपए)
4. यूएसए : $4,245 (3,47,181 रुपए)
5. आइसलैंड : $4,007 (3,27,716 रुपए)
6. कतर : 3,982 डॉलर (3,25,671 रुपए)
7. डेनमार्क : $3,538 (2,89,358 रुपए)
8. यूएई : $3,498 (2,86,087 रुपए)
9. नीदरलैंड : $3,494 (2,85,756 रुपए)
10. ऑस्ट्रेलिया : $3,391 (2,77,332 रुपए)
11. नॉर्वे : $3,289 (2,68,990 रुपए)
12. जर्मनी : $3,054 (2,49,771 रुपए)
13. कनाडा : $2,997 (2,45,109 रुपए)
14. यूके : $2,924 (2,39,139 रुपए)
15. फिनलैंड : $2,860 (2,33,905 रुपए)
16. ऑस्ट्रिया : $2,724 (2,22,782 रुपए)
17. स्वीडन : $2,721 (2,22,534 रुपए)
18. फ्रांस : $2,542 (2,07,894 रुपए)
19. जापान : $2,427 (1,98,489 रुपए)
20. दक्षिण कोरिया : $2,243 (1,83,441 रुपए)
21. सऊदी अरब : $2,002 (1,63,731 रुपए)
22. स्पेन : $1,940 (1,58,660 रुपए)
23. इटली : $1,728 (1,41,322 रुपए)
24. दक्षिण अफ्रीका : $1,221 (99,857 रुपए)
25. चीन : $1,069 (87,426 रुपए)
26. ग्रीस : $914 (74,749 रुपए)
27. मेक्सिको : $708 (57,902 रुपए)
28. रूस : $645 (52,750 रुपए)
29. भारत : $573 (46,861 रुपए)
30. तुर्की : $486 (39,746 रुपए)
31. ब्राजील : $418 (34,185 रुपए)
32. अर्जेंटीना : $415 (33,939 रुपए)
33. इंडोनेशिया : $339 (27,724 रुपए)
34. कोलंबिया : $302 (24,698 रुपए)
35. बांग्लादेश : $255 (20,854 रुपए)
36. वेनेजुएला : $179 (14,639 रुपए)
37. नाइजीरिया : $160 (13,085 रुपए)
38. मिस्र : $145 (11,858 रुपए)
39. पाकिस्तान : $145 (11,858 रुपए)

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें