Yellow Teeth Clean with Home Remedies: इंसान की मुस्कान हमेशा उसके व्यक्तित्व को बताता है। कोई खुलकर हंसता है, कोई सिर्फ स्माइल करता है और बहुत से लोग हंसते ही नहीं हैं। ज्यादातर केस में लोग ऐसा तब करते हैं जब उनके दांतों में गंदगी होती है। जब किसी के दांत सफेद होते हैं तो वो लोग खुलकर हंसते हैं, लेकिन जब दांतों में पीली परतें होती हैं तो वो खुलकर हंस नहीं पाते हैं। अगर आपके साथ भी ऐसी समस्या है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ घरेलू उपाय आपको खुलकर मुस्कुराने में मदद कर सकते हैं।
हंसना हर किसी को पसंद होता है लेकिन पीले दांतों के साथ लोग मुस्कुराने में कतराते हैं। चमचमाते सफेद दांत हों तो लोग आपको मुस्कुराना भी पसंद आ जाता है। काले-पीले दांत खराब हो गए हैं तो ये हेल्थ खराब होने के लक्षण होते हैं। इस समस्या को कुछ घरेलू उपायों से दूर किया जा सकता है। चलिए आपको ऐसे ही कुछ जरूरी उपाय बताते हैं।
पीले दांतों को इन घरेलू उपाय से चमकाएं (Yellow Teeth Clean with Home Remedies)
नेचुरल उपाय दातों को सफेद बनाने में आपकी मदद कर सकते हैं। दांतों के प्लाक को हटाने में कुछ घरेलू उपाय असरदार साबित हो सकते हैं। यहां आपको ऐसे सामान्य उपाय बताए गए हैं जिन्हें आप घर बैठे आसानी से कर सकते हैं।
केले का छिलका: अक्सर आपने केला खाने के लिए इस्तेमाल किया होगा लेकिन इसके छिलके को ना फेंके। छिलके को 5 मिनट तक दांतों के पीली परतों पर रगड़ें और 5 मिनट ऐसे ही छोड़ दें। इसके बाद कुल्ला कर लें और ऐसा आपको हर दिन करना है। केले के छिलके में पोटेशियम, मैग्नीशियम और मैंगनीज जैसे तत्व होते हैं जो दांतों को सफेद करने में मदद करेंगे।
चारकोल ब्रश: दांतों से प्लाक और गंदगी को हटाने के लिए चारकोल उपयोगी होता है। दांतों को ब्रश करने के लिए एक्टिव चारकोल टूथपेस्ट या कैप्सूल का उपयोग भी कर सकते हैं। एक्टिव चारकोल जल्दी अवशोषित होता है जो दांतों के ऊपरी हिस्से के दाग को हटाता है।
नींबू और बेकिंग सोडा: नींबू के रस को बेकिंग सोडा में मिलाकर पेस्ट बना लें। इस पेस्ट को दांतों पर हल्के हाथ से दो मिनट तक रगड़ें और फिर दो मिनट के लिए छोड़ दें। इससे दांतों में सफेदी आ जाएगी।
कोकोनट ऑयल: नारियल के तेल को दांतों में रगड़ने से प्लाक निकलता है। एक चम्मच में नारियल का तेल लें और मुंह में डालकर चारों ओर घुमाएं जिससे प्लाक निकल जाएगा।