क्या आप भी पैसों की तंगी से परेशान है? तो घर के मुख्य द्वार पर करें ये उपाय, फिर पैसों की समस्या हो जाएगी दूर

भारतीय वास्तु में जीवन में सुख शांति का संबंध सकारात्मक और नकारात्मक उर्जा से जोड़कर बताया गया है। इसलिए वास्तु शास्त्र हमारे दैनिक जीवन कि प्रत्येक दिनचर्या को वास्तु अनुकूल बनाने की सलाह देता है। वास्तुशास्त्र में वस्तुओं को रखने की दिशा और दशा का विशेष ध्यान रखा जाता है।

Tone Totke
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

जब हम अपने रहने के स्थान पर चीजों को सही जगह पर रखते हैं तो वहां पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। इसके विपरीत गलत जगह या दिशा में रखीं चीजें नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देती हैं व परिवार की परेशानियां को बढ़ा देती हैं। वास्तु के अनुसार घर की सुख शांति के लिए मुख्य द्वार या प्रवेश द्वार का वास्तु अनुकूल और व्यवस्थित होना जरूरी है। इसीलिए घर के मुख्य द्वार के दोष को दूर करने के लिए वास्तुशास्त्र में हल्दी पानी के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं जिनका पालन करने से मां लक्ष्मी घर में सहर्ष प्रवेश करती हैं। आइए उन उपायों को आपसे साझा करते हैं-

स्वास्तिक निशान पर हल्दी पानी का छिड़काव

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के मुख्य द्वार स्वास्तिक का निशान अवश्य बनाना चाहिए और रोज सुबह नियमित रूप से उस स्वास्तिक निशान पर हल्दी पानी का छिड़काव करना चाहिए। वास्तु की मान्यता के अनुसार ये उपाय करने से मां लक्ष्मी अपने भक्तों से प्रसन्न होकर उन को सुख शांति प्रदान करती हैं।

आर्थिक तंगी से मिलती है निजात

यदि घर में आर्थिक परेशानियां बढ़ गई हों तो एक बर्तन में 1 रुपए का सिक्का लेकर डाल दें, उसे घर के प्रवेश द्वार पर रख दें। प्रतिदिन उस बर्तन में हल्दी पानी का छिड़काव करें। कुछ दिनों बाद उस सिक्के को पास के किसी मंदिर में दान कर दें। ऐसा करने से घर में पैसों की आवक बढ़ने लगेगी व सुख समृद्धि कायम होगी।

राहु दोष व ग्रह दोष दूर होंगे

वास्तु के अनुसार घर के मुख्य द्वार पर नियमित रूप से हल्दी पानी का छिड़काव करने से घर का राहु दोष व अन्य ग्रह दोष खत्म हो जाता है। इस प्रकार घर परिवार में सुख समृद्धि बनी रहती है। इसके अलावा पैसों की समस्या से छुटकारा मिलता है।

error: Alert: Content selection is disabled!!