LIC भारत की सबसे पसंदीदा इन्शुरन्स कंपनियों में से एक है। इस कंपनी के पास हर तरह की छोटी बड़ी पॉलिसीस है, जो कोई भी आम आदमी करा सकता है। आप भी इस LIC कंपनी का एजेंट बनकर अच्छे खासे पैसे कमा सकते हैं। दरअसल, इन्सुरेंस एजेंसी में करियर लाभदायक होता है क्योंकि इसमें अच्छी आमदनी की उम्मीद होती है।
एलआईसी एजेंट की जॉब आप पार्ट टाइम भी कर सकते हैं क्योंकि इसमें कोई फिक्स टाइमिंग नही होती है। आप पूरे दिन में किसी भी समय इस काम को कर सकते हैं। आपको केवल कुछ घंटे थोड़ी सी मेहनत करनी होगी। बस इस काम को करने के लिए आपमें एक हुनर होना चाहिए। आपको लोगों को अपनी बातें समझाना, उनको कन्विंस करना आना चाहिए।
LIC के द्वारा पैसे कैसे कमाएं?
आप अपनी नौकरी के साथ, पढ़ाई के साथ या फिर अपने बिजनेस के साथ भी इस काम को कर सकते हैं। इससे आप कुछ एक्स्ट्रा पैसे भी कमा सकते हैं। अगर आप केवल 10वी पास है तो भी आप इस काम को करके पैसे कमा सकते हैं। अब आपको हम बताते हैं कि आपको इसमे जुड़ना कैसे है?
तो सबसे पहले तो आपकी आयु कम से कम 18 वर्ष होनी चाहिए। पहले इसमें काम करने के लिए योग्यता 12वी पास थी, लेकिन अब इसे केवल 10वी पास कर दिया गया है। अब जानते हैं कि आपको एलआईसी एजेंट बनने के लिए क्या करना होगा।
सबसे पहले तो आपको अपने नजदीकी एलआईसी ऑफिस में जाना पड़ेगा। वहा जाकर आपको एजेंट बनने के लिए आवेदन पत्र भरना होगा। इसके बाद आपको इंश्योरेंस के कांसेप्ट को समझने के लिए एक ट्रेनिंग लेनी पड़ती है। इस ट्रेनिंग में आपको इंश्योरेंस के सिद्धांतों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
इसके बाद आप एजेंट बनने के लिए तैयार है। अब आप सोचेंगे कि इसमे कमाई कैसे होगी और कितनी होगी। तो हम आपको बता दें कि इसमे आप जितनी ज्यादा पॉलिसीस करते हैं, उतनी ज्यादा आपकी कमाई होगी। इसमे कोई फिक्स इनकम नही है।
पॉलिसी करने के पहले साल, यानी कि जब आप पहला प्रीमियम देते हैं तब आपको ज्यादा कमीशन मिलता है। उसके बाद हर साल थोड़ा बहुत कमीशन मिलता है। पहले प्रीमियम पर आपको आपके अमाउंट का कम से कम तीस फीसदी तक का कमीशन मिलता है। यानी कि अगर आप 20,000 की पॉलिसी करते हैं, तो पहले साल प्रीमियम देने पर आपको 6000 तक का कमीशन मिलता है एक पॉलिसी पर।