फ्लाइट अटेंडेंट ने किया खुलासा, कहा – प्लेन में सफर करते समय जूते क्यों नहीं उतारना चाहिए?

आप में से कई लोगों ने हवाई जहाज में सफर तो जरूर किया होगा। हवाई यात्रा का अपना अलग ही मज़ा हैं। पर कुछ लोग अभी भी हवाई जहाज में बैठने से कतराते हैं। इसकी वजह है कि वे प्लेन क्रैश के हादसे से डरते हैं। उस स्थिति के बारे में सोच कर घबराते हैं जो किसी का भी दिल दहला देती हैं।

Aeroplane
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि जब आप प्लेन में सफर करते हैं तो आपकी ज़िंदगी या मौत किस्मत के हाथों में होती हैं। पर हवाई यात्रा के दौरान हमे कुछ सावधानियां भी बरतने की जरूरत होती हैं। कुछ ऐसी बाते है जो आपको आपातकालीन स्थिति में ध्यान रखने की जरूरत है।

हमारे पहनावे का इसमे बहुत अहम रोल होता हैं। जब भी आप हवाई यात्रा के लिए तैयार होते हैं तो हमेशा ऐसे कपड़े पहने जो आरामदायक हो। ऐसे कपड़े पहने जो जरूरत पड़ने पर आपको आगे बढ़ने में मदद करे। आपको सूती या वूली कपड़े पहनने चाहिए। छोटे कपड़े के बजाय ऐसे कपड़े पहने जो आपके तन को पूरी तरह से ढक के रखे।

इसके साथ ही आपके जूतों की भी इसमे बहुत अहम भूमिका होती हैं। आपको हमेशा ऐसे जूते पहनने चाहिए जो आपके पैरों को आराम दे। इसके साथ ही सुनने में आया हैं कि प्लेन में यात्रा के दौरान कभी भी अपने जूतों को खोलना नही चाहिए। इसके पीछे कई वजह है।

एक पूर्व फ्लाइट अटेंडेंट ने इस बात का खुलासा किया है कि प्लेन में जूते उतार कर यात्रा करना एक अच्छा विकल्प नहीं है। इससे दूसरे यात्रियों को असुविधा हो सकती हैं क्योंकिं यह आस पास बदबू फैला सकता है। जब आपको बाथरूम यूज़ करना होगा तो आपको जूते फिर से पहनने पड़ेंगे। खाली पैर बाथरूम जाकर आना प्लेन में गंदगी फैलाने का काम करेगा।

इन सबके अलावा इमरजेंसी कभी भी आ सकती हैं और यदि आप अपने जूतों को खोलकर छोड़ देंगे तो शायद आपके पास इतना वक़्त ही न हो कि आप उसे पहन सके। इसके अलावा प्लेन में नंगे पैर घूमना आपकी सेहत के लिए भी अच्छी बात नहीं है क्योंकि इससे आपको इंफेक्शन भी हो सकता है।

error: Alert: Content selection is disabled!!