पति-पत्नी के बीच झगड़े क्यों होने चाहिए? रिसर्च में हुआ बहुत बड़ा खुलासा, जानकर सब होंगे हैरान

पति-पत्नी का रिश्ता दुनिया का सबसे प्यारा रिश्ता कहा जाता है, जिसमें प्यार, देखभाल, इज्जत और तीखी नोक-झोंक भी शामिल होती है। ये सारी चीजें दो लोगों के रिश्ते को आगे बढ़ाती हैं। आपने कई पति-पत्नियों को आपस में झगड़ते देखा होगा या आप खुद भी अपने पार्टनर के साथ कई बार झगड़ते होंगे या होंगी।

Husband Wife Relation

इसके लिये आपको चिंतित होने की जरूरत नहीं है, क्योंकि शोध बताते हैं कि पति-पत्नी के बीच झगड़े होना काफी जरूरी है, वो क्यों, ये हम आपको हमारे आज की इस लेख में बताने वाले हैं। इसके बारे में सभी जानकारी प्राप्त करने के लिए आपको यह पूरा आर्टिकल अंत तक पढ़ना चाहिए।

आपकी केयरिंग को दर्शाएगा

कहते हैं जहां प्यार होता है, अनबन भी वहीं होती है और इसका उदाहरण पति-पत्नी का रिश्ता है। अगर आपको अपने पार्टनर की कही कोई बात बुरी लगती है, तो इसका मतलब है कि आपको उससे फर्क पड़ रहा है। अगर आपका पार्टनर आपकी किसी बात पर कोई रिएक्शन दे रहा है, तो ये बुरी नहीं बल्कि अच्छी बात है। ये दर्शाता है कि उसे आपकी फिक्र है।

दिल की बात जुबान पर आएगी

झगड़े के दौरान अक्सर हम वो बातें कह देते हैं, जो हम आम तौर पर नहीं कह पाते, लेकिन गुस्से में हमारे दिल की बात हमारी जुबान पर चली आती है। अगर आपको अपने पार्टनर की कोई बात परेशान कर रही है और आप इस बारे में उससे बात ही नहीं करेंगे, तो चीजें सुलझने की जगह और उलझ जायेंगी। ऐसे में झगड़ा करना पति पत्नी के लिये जरूरी है।

झगड़े लाएंगे नजदीक

ये सच है कि झगड़े पति-पत्नी को करीब लाते हैं। झगड़े अक्सर मुद्दे सुलझाते हैं। आपस में झगड़ा कर बात संभालने के बाद दोनों को ही एक दूसरे के प्रति एक पटजीटिव फीलिंग आती है। इससे रिश्ते में मिठास बनी रहती है।

विश्वास बढ़ाता है

झगड़ा अगर ज्यादा हद तक ऑउलझता जाये, तो ये रिश्ते में दरार पैदा कर सकता है, लेकिन अगर दोनों पति पत्नी मिल कर मामले को आपस में बात कर सुलझा लें तो इससे दोनों के प्रति एक दूसरे का विश्वास बढ़ता है। ये रिश्ते को मजबूत भी बनाता है।

झगड़ा एक-दूसरे को समझने में मदद करता है

किसी से बहस करते वक्त सामने वाले व्यक्ति का असल रूप सामने आता है। उसके मन के भीतर जो भी होता है, वो एक्सप्रेस कर देता है। इससे आप अपने पार्टनर के बिहेव को अच्छे से समझ पायेंगे।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें