चेक पर रकम दर्ज करने के बाद Only क्यों लिखा जाता है? 95% लोगों को नहीं मालूम है इसका जवाब, ऐसा ना करने पर हो सकता है नुकसान

आज हम आपको इस लेख के माध्यम से चेक से जुड़ी एक बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी देने जा रहे हैं। क्योंकि आज हम आपको बताएंगे कि आखिर चेक पर कोई भी रकम लिखने के बाद Only क्यों लिखा जाता है और इसके पीछे क्या वजह है।

Cheque

आप सब ने तो चेक देखा ही होगा और कईयों ने इसका इस्तेमाल भी किया होगा। आप में से जो लोग चेक का इस्तेमाल करते हैं वो चेक पर रकम लिखने के बाद ओनली जरूर लिखते होंगे, जो लोग चेक का इस्तेमाल नहीं करते हैं उसने भी किसी न किसी के चेक पर ओनली लिखा हुआ जरूर देखा होगा। क्या आप जानते हैं कि आखिर चेक पर रकम लिखने के बाद ओनली क्यों लिखी जाती है? आइए जानते हैं इसके पीछे की वजह।

चेक से लेन देन करते समय ध्यान में रखें यह बातें

आपको बता दें कि चेक को अक्सर सरकारी या व्यापारिक लेन-देन के लिए जारी किया जाता है। चेक से लेनदेन करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना आपके लिए बेहद आवश्यक है। आइए जानते हैं क्या है वह बातें जिनको आपको लेनदेन करते समय ध्यान रखने की जरुरत है।

इस वजह से लिखा जाता है ओनली

आपने देखा होगा कि जब भी लोग चेक से लेनदेन करते हैं तब चेक पर रकम लिखने के बाद ओनली जरूर लिखते हैं। बता दे कि चेक पर रकम लिखने के बाद ओनली इसलिए लिखा जाता है ताकि चेक के साथ कोई धोखाधड़ी ना की जाए। यही वजह है कि कोई छोटी या बड़ी रकम चेक पर शब्दों में लिखने के बाद ओनली लिखा जाता है।

शब्दों में राशि लिखने के बाद इस साइन का यूज़ करते हैं

चलिए अब हम आपको इसे उदाहरण के जरिए समझाते हैं। मान लीजिए अपने एक चेक पर अपनी रकम 25000 लिखा है, उस केस में अगर आप 25000 के पीछे ओनली नहीं लगाते हैं तो कोई भी इस अमाउंट को बढ़ा सकता है. इसी धोखाधड़ी से बचने के लिए रकम के पीछे ओनली लिखते हैं। बता दे कि अगर आप चेक पर शब्दों में अमाउंट नहीं लिखकर अंको में लिखते हैं तो उस केस में आप राशि दर्ज करने के बाद /- इस साइन का यूज करते हैं।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें