शादी के 13 साल बाद करिश्मा कपूर ने संजय से क्यों लिया तलाक? पिता नहीं होने देना चाहते थे शादी, जानें इसकी वजह

करिश्मा कपूर 90 के दशक की मशहूर और खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। आज भी उनकी खूबसूरतीकिसी से कम नहीं है। एक वक्ता था, जब करिश्मा कूपर बॉलीवुड फिल्म उद्योग पर राज करने के लिए जानी जाती हैं। शीर्ष अभिनेत्रियों में से एक, करिश्मा कपूर ने कई बड़े अभिनेताओं के साथ काम किया और सुर्खियां बटोरी। पेशेवर मोर्चे पर चमकने के बावजूद, करिश्मा अपने निजी जीवन में काफी बदकिस्मत रही हैं।

Karishma Kapoor

करिश्मा कपूर शादी से पहले अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में खूब रह चुकी है। उस दौरान मीडिया में अजय देवगन और अभिशेख बच्चन के साथ अफेयर की बहुत सारी ख़बरें आई थी। लेकिन फिर भी उन्होंने दिल्ली के बिजनेसमैन संजय से शादी की, इस वजह से अब सवाल उठता है कि करिश्मा ने संजय से तलाक क्यों लिया? तो चलिए अब हम इस तरह के अन्य कई सवालों के बारे में जानते हैं जो उनके समर्थकों के मन में चल रहा होगा।

करिश्मा और संजय ने एक दूसरे पर लगाये गंभीर आरोप

व्यवसायी संजय कपूर के साथ उनका विवाह एक कठिन संघर्ष था और उनकी शादी के ठीक बाद हालात बिगड़ने लगे। महीनों तक कानूनी लड़ाई लड़ने के बाद अब दोनों अलग हो गए हैं। इस दौरान दोनों ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को लेकर कुछ चौंकाने वाले खुलासे किए और एक-दूसरे पर गंभीर आरोप भी लगाए।

करिश्मा ने अपनी ओर से अपने पूर्व पति पर उन्हें धोखा देने और घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था। उसने संजय और उसकी मां के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला भी दर्ज कराया था। इसके बारे में बात करते हुए, अभिनेत्री ने यह भी दावा किया था कि संजय ने एक बार अपनी मां से उन्हें सिर्फ इसलिए थप्पड़ मारने के लिए कहा था क्योंकि गर्भावस्था के बाद शरीर में बदलाव के कारण करिश्मा एक ड्रेस में फिट नहीं हो सकीं।

पति ने प्रेग्नेंसी के दौरान सास को कहा था थप्पड़ मारने के लिये

जिस समय अभिनेत्री तलाक के लिए कानूनी लड़ाई में लगी हुई थी, कार्यवाही के दौरान अपना बयान देते हुए करिश्मा ने दावा किया था कि उनकी तत्कालीन सास रानी ने एक बार उन्हें उनकी गर्भावस्था के बाद एक पोशाक उपहार में दी थी। लेकिन बॉडी में आए बदलाव की वजह से करिश्मा उस ड्रेस में फिट नहीं हो पाईं।

यह देखकर उनके पूर्व पति संजय ने अपनी मां से उन्हें थप्पड़ मारने को कहा। एक आरोप करिश्मा ने ये भी लगाया था कि उनके हनीमून पर संजय ने अपनी पत्नी की बोली उनके दोस्तों के सामने लगा दी थी। करिश्मा ने यह कहा कि उनकी सास ने उनके व्यवहार के लिए उसके बेटे की निंदा करने के बजाय हमेशा उसके बुरे बर्ताव का समर्थन किया था।

2014 में की तलाक की अर्जी

अभिनेता अभिषेक बच्चन के साथ अपना रिश्ता तोड़ने के बाद अभिनेत्री करिश्मा कपूर ने 2003 में एक भव्य समारोह में व्यवसायी संजय कपूर से शादी की। हालाँकि, शादी के ठीक बाद दोनों के बीच परेशानी बढ़ने लगी। 2014 में दोनों अलग हो गए और तलाक के लिए अर्जी दी। उस वक्त करिश्मा कपूर का बेटा महज 1 साल का था।

करिश्मा को अपने बच्चों समायरा कपूर और कियान राज कपूर की कस्टडी को लेकर कानूनी लड़ाई का भी सामना करना पड़ा। आखिरकार 2016 में करिश्मा को अपने बच्चों की कस्टडी मल गयी और वे अपने पति से हमेशा के लिये अलग भी हो गयी।

पिता नहीं करवाना चाहते थे संजय से करिश्मा की शादी

बताया जाता है कि करिश्मा के पिता और दिग्गज अभिनेता रणधीर कपूर उनकी संजय कपूर से शादी के सख्त खिलाफ थे। उन्हें ये रिश्ता कभी पसंद नहीं था। खुद अभिनेता रणधीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि ‘हमारे बारे में सभी जानते हैं। हम कपूर खानदान से हैं। हम किसी के पैसों के पीछे नहीं भागते। हमें भगवान ने पैसे के साथ हुनर भी दिया है, जिससे हम सारी जिंदगी पैसा कमा सकते हैं। संजय थर्ड क्लास के आदमी हैं। शादी के बाद भी उनका अफेयर रहा है। उनके बारे में पूरा दिल्ली जानता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें