रात में कुत्तों को नींद क्यों नहीं आती है? इसके पीछे छिपा है बहुत बड़ा राज, जानिए इसकी वजह

जैसा कि आप सभी जानते होंगे कि कुत्ता एक पालतू जानवर है। बहुत सारे लोग कुत्तों को पालना बेहद ही पसंद करते हैं। कुत्तों की बात करें तो कुत्ता सबसे वफादार जानवर होता है। कुत्ता अपने मालिक का सबसे ज्यादा वफादार होता है। कुत्ते रात भर जाग के अपने मालिक के घर और संपत्ति की रखवाली करते हैं।

Dogs In Night

क्या आपने कभी सोचा है कि आखिर कुत्ते रात भर कैसे जग जाते हैं? उन्हें नींद क्यों नहीं आती है। क्यों कुत्ते दिन के मुकाबले रात में सबसे ज्यादा भोंकते हैं। इन सभी सवालों का जवाब आपको आगे इस लेखे में मिलने वाला है, इस वजह से यह आर्टिकल अंत तक पढ़िए।

इस वजह से रात में नहीं सोते कुत्ते

इन सब सवालों के पीछे का जवाब बेहद ही दिलचस्प है। आइए जानते हैं पौराणिक कथाओं के अनुसार कुत्तों के रात भर जागने की पीछे का वजह यह बताया जाता है कि उस दौरान भूत-प्रेत घूमते रहते हैं जिसे देखकर कुत्ते घबरा जाते हैं और यही वजह है कि वह रात भर जागते रहते हैं। लेकिन कुत्तों के जगने के पीछे की वजह के बारे में साइंस क्या कहती है आइए जानते हैं।

डर की वजह से रात में नहीं सोते कुत्ते

साइंस की माने तो रात में कुत्ते अकेले रहते हैं, इस वजह से वो थोड़ा डरा रहता है। यही कारण है कि वह लगातार भौंकते भी रहते हैं। इतना ही नहीं आपने रात में कुत्तों को रोते हुए भी सुना होगा। इसके पीछे की भी वजह यही है कि कुत्ते अकेले होते हैं और डरे हुए होते हैं, जिस वजह से वह रोते भी हैं। कुत्तों के रात में अकेले होने का डर ही उन्हें सोने नहीं देता है और वह रात भर जगे रहते हैं। रात में कुत्ते इस वजह से भी रोते हैं क्योंकि उन्हें भूख लगी होती हैं।

कुत्तों का रोना उनकी भावनाएं व्यक्त करने का भी एक तरीका होता है। आपने कुत्तों को देखकर यह जरूर गौर किया होगा कि जब भी कुत्ते किसी अनजान आदमी, अन्य जानवर या कोई अन्य कुत्ते को अपने क्षेत्र में देखते हैं तो वह भौंकना शुरू कर देते हैं। इतना ही नहीं एक्सपर्ट यह भी कहते हैं कि जब कोई दूसरा कुत्ता किसी अन्य कुत्ते के क्षेत्र में चला जाता है तो भी कुत्ते रोना शुरू कर देते हैं। ऐसा वह इसलिए करते हैं ताकि उनके क्षेत्र का अन्य कुत्ता सचेत हो जाए कि दूसरे क्षेत्र का कुत्ता उनके क्षेत्र में आ गया है।

इन चीजों की वजह से भी कुत्तों को नींद नहीं आती है

आपको बता दें कि ऊपर दिए गए चीजों के अलावा कुत्ते तबीयत खराब होने या चोट लगने पर भी रात में नहीं सोते हैं। कुछ लोग यह भी कहते हैं कि कुत्ते सबसे ज्यादा तब रोते और जागते हैं जब उनके आसपास कोई आत्मा भटक रही होती है। इतना ही नहीं कुत्ता जब अपने घर का रास्ता भटक जाता है और कहीं और पहुंच जाता है तब भी वह रात में जगा रहता है। यह थी कुत्ते की जगे रहने की पीछे की वजह होती है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें