सभी लोग बहुत अच्छे से जानते हैं कि दूध हर व्यक्ति कि सेहत के लिए कितना फायदेमंद होता है। बचपन से लेकर वृद्धावस्था तक सुबह-शाम एक गिलास दूध पीना बहुत फायदेमंद होता है। दूध के अंदर प्रोटीन, कैल्शियम, विटामिन डी, मिनरल्स, फैटी एसिड, भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं।

लोगों के मन में कई प्रकार के सवाल आते हैं कि दूध को कच्चा पीना चाहिए या फिर उसको उबालकर पीना चाहिए। हम यहां आप सभी के इस कंफ्यूजन को दूर करने वाले हैं। आपको बताएंगे कि आपकी सेहत के लिए किस तरह का दूध ज्यादा फायदेमंद होता है। उसकी पूरी जानकारी आपको पोस्ट पढ़ने को मिलेगी आइए जानते..
कच्चे दूध के फायदे
हम सबसे पहले आपको बताना चाहिए कि कच्चे दूध के क्या फायदे होते हैं। एक्सपर्ट की मानें तो कच्चे दूध के अंदर उबले हुए दूध से ज्यादा भरपूर मात्रा में पौष्टिक तत्व मिलेंगे। कच्चे दूध में आपको लेक्टोज इनटोलरेंस, अस्थमा, ऑटोइम्यून एलर्जी वाले मरीज व्यक्तियों के लिए कच्चा दूध फायदेमंद होता है। पके हुए दूध से बेहतर ऑप्शन कच्चे दूध का इन लोगों के लिए माना गया है।
कच्चे दूध को पीने से नुकसान भी बहुत होते हैं। कच्चे दूध में बैक्टीरिया बहुत जल्दी आ जाते हैं। जिससे कि लोगों में बीमारियों का खतरा ज्यादा बढ़ जाता है। इतना ही नहीं कच्चा दूध अपने आप में इतना जहरीला बन जाता है। यह लोगों की बीमारी का कारण भी हो जाता है। प्रेग्नेंट महिलाओं को बुजुर्गों को तो कच्चे दूध का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए।
उबले हुए दूध के फायदे व नुकसान
पका हुआ दूध पीने के फायदे है या नहीं तो आपको बता दें उबालकर दूध पीना फायदेमंद भी होता है। यह नुकसान भी देता है। उबले हुए दूध में प्रोटीन व विटामिन दोनों ही खत्म हो जाते हैं। दूध को जब उबलते हैं तो इन दोनों चीजों की कमी आ जाती है। साथ में बैक्टीरिया पनपने का खतरा भी कम हो जाता है।
एक्सपर्ट की अगर मानें तो बच्चे और बुजुर्ग व्यक्तियों को हमेशा उबालकर ही दूध देना चाहिए। जिन लोगों को लेक्टोज इनटोलरेंस की समस्या है, उनको कभी भी उबला हुआ दूध नहीं पीना चाहिए।
दोनों में से कौन सा दूध है ज्यादा फायदेमंद
एक्सपर्ट की राय के अनुसार किसी भी व्यक्ति को बीमारी से बचना है तो उसको दूध उबाल कर पीना ज्यादा फायदेमंद होता है। उबाल के समय यह ध्यान रखें कि दूध को अधिक समय तक उबालें। दूध के अंदर एक उबाल आने के तुरंत बाद गैस को बंद कर देना चाहिए। ताकि इसके अंदर मौजूद न्यूट्रिशन काम ना हो। अगर आप स्मूदी या फिर शेक बना कर पीना चाहते हैं तो उसके लिए आप दूध को उबालकर या फिर ठंडा करके उपयोग में ले सकते हैं।