अगर किराएदार मकान पर कब्जा कर लेता हैं तो क्या करें? जानिए इससे बचने का आसान तरीका

दुनिया के हर देशों में बहुत सारे लोग अपना घर किराए पर देते हैं जिसकी मदद से उनकी इनकम होती है। लेकिन कुछ लोगों की नियत अच्छी नहीं होती है जिस वजह से वो मकान पर कब्जा जमाने के बारे में सोचने लगते हैं। कई बार तो मकान मालिक को भी अपनी संपत्ति छोड़नी पड़ी है।

Property Ownership Rules
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

कानून के अनुसार कोई व्यक्ति लंबे समय तक किसी के मकान में रहा है तो वो उस पर कब्जा जमा सकता है। इसी वजह से कुछ लोग मकान मालिक के साथ धोखा करते हैं। अगर आपने भी किसी को अपना घर किराए पर दे रखा है तो आपको सतर्क रहने की आवश्यकता है ताकि कोई आपके मकान पर कब्जा न कर सके।

किराएदार कब मकान पर कब्जा कर सकता है?

सबसे आपको यह जानना आवश्यक है कि किराएदार कब मकान पर कब्जा कर सकता है? वैसे किसी भी किराएदार के लिए मकान मालिक की सम्पत्ति पर कब्जा ज़माना आसान नहीं है, क्योंकि इसकी सभी डाक्यूमेंट्स मकान मालिक के पास होता है। अगर कोई व्यक्ति एस करने का प्रयास करता है तो भारतीय सविंधान के तहत उस शख्स के खिलाफ क़ानूनी कार्यवाही का प्रावधान है। लेकिन कुछ स्थिति में किराएदार मकान मालिक की संपत्ति पर कब्जा जमा सकता है।

भारतीय संविधान में संपत्ति को लेकर कई तरह के नियम बनाए गए हैं, जिसमे यह भी कहा गया है कि कोई किराएदार लगातार 12 सालों तक रहता है तो वो उस संपत्ति पर कब्जा जमा सकता है। इस वजह से मकान के मालिकों को सलाह दी जाती है कि उन्हें समय-समय पर एग्रीमेंट बनवाते रहना चाहिए। अगर वो ऐसा करते रहते हैं तो वो कोई भी किराएदार मकान मालिक की संपत्ति पर कब्जा नहीं जमा सकता है।

मकान पर कब्जा होने के बाद क्या करें?

अगर आपने किसी को मकान किराए पर दे रखा है तो समय-समय पर एग्रीमेंट बनवाते रहें। उसके बाद जब किसी किराएदार का 11 साल हो जाए तो आप उसे घर खाली करवा सकते हैं, फिर वो आपके मकान पर कब्जा नहीं कर पाएगा। अब सवाल उठता है कि मकान पर कब्जा होने के बाद इससे कैसे बचा जाए?

जब आपको लगे कि किराएदार आपके मकान पर कब्जा जमा लिया है या इसके बारे में सोच रहा है तो आपको सबसे पहले नजदीकी पुलिस स्टेशन जाना चाहिए। उसके बाद वहां इसकी रिपोर्ट लिखवानी है। अगर इससे बात न बने तो आप किराएदार के खिलाफ कोर्ट में केस दर्ज कर सकते हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!