BRA का पूरा नाम क्या होता है? जानिए ब्रा को हिंदी भाषा में क्या कहते हैं? जानकर रह जाएंगे दंग

सोशल मीडिया पर आये दिन किसी न किसी शब्द की उत्पत्ति को लेकर के विवाद होता रहता है। ऐसे ही एक विवाद अमेरिका की एक प्रसिद्ध वेबसाइट कोरा (प्रश्न के उत्तर देने वाली वेबसाइट) नामक वेबसाइट पर हुआ। जब किसी व्यक्ति ने कोरा से पूछा कि ब्रा (BRA) का फुल फॉर्म क्या है? तो उस पर लगभग कई हजार लोगों ने जवाब दिया कुछ लोगों ने कहा कि ब्रा का फुल ब्रेस्ट रेस्ट अरेंजमेंट और कई लोगों ने कहा कि इसका फुल फार्म ब्रेस्ट रेस्ट एरिया है।

BRA Full Form

सब ने अपने मनगढ़ंत से जो बन पाया उन सब का उत्तर दिया। लेकिन किसी ने सही से ब्रा का फुल फॉर्म नही बता पाया। सवाल उठता है कि आखिरकार इसका फुल फॉर्म क्या है? जब फुल फॉर्म की जानकारी हो जाए तो अब प्रश्न उठता है कि इसे हिंदी में क्या कहते हैं? तो चलिए अब हम इसके बारे में जानते हैं।

ब्रा का फुल फार्म क्या होता है?

ब्रा शब्द की उत्पत्ति फ्रांसीसी शब्द Brassiere से हुई है, इस शब्द का उपयोग न्यूयॉर्क टाइम्स के एडिटर इवनिंग हेराल्ड ने 1893 में किया था। DeBevoise नाम की कंपनी साल 1995 में इस शब्द का उपयोग अपने विज्ञापन में किया था। Brassiere शब्द को एक मैगजीन प्रिंटर ने इसे प्रिंट किया था। उसके बाद यहीं से जनसाधारण या प्रोडक्ट पर इसका शॉर्टकट रूप प्रयोग होने लगा, क्योंकि जैसे – ब्रदर का शॉर्टकट रूप ब्रो है उसी प्रकार इस फ्रांसीसी शब्द ब्रीज़री का शॉर्ट फॉर्म ब्रा है।

ब्रा को हिंदी में क्या कहते हैं?

आपको बता दें कि वैसे तो ब्रा का कोई exact हिंदी शब्द नहीं है। लेकिन भारत में आने के बाद लोगों ने अपने-अपने अंदाज में इसे हिंदी शब्द नाम दिया, जो इस प्रकार से है –

  • वक्षावृत
  • वक्षोपवस्त्र
  • कुच वस्त्र
  • कुचाग्रनीवी
  • चोली
  • कुचबंधन
  • कंचुकी

इससे साफ मालूम चल रहा है कि ब्रा का हिंदी नाम कोई एक नहीं है, बल्कि भारत में इसे अलग-अलग नामों से जाना जाता है, भारत के सभी राज्यों में लोग इसे अलग-अलग नामों से जानते हैं। इन दिनों ब्रा को लेकर खूब चर्चा चल रही थी, जिस वजह से लोग इसके बारे में जानने के लिए इच्छुक हो रहे थे, तो उम्मीद करता हूं कि ब्रा के बारे में आपको सब कुछ समझ में आ गया होगा।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!