नाखून पर मौजूद काले-सफेद धब्बों का मतलब क्या होता है? जानें ये आप के लिए लकी साबित कब होगा?

हर इंसान के हाथों पर कुछ न कुछ रेखाएं होती है, जिसे हर कोई नहीं पढ़ सकता है। आपने ऐसे बहुत सारे लोगों को देखा होगा जो हाथ की रेखा देखकर उनके भविष्य से जुड़ी बहुत सारी बातें बताते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि जब किसी व्यक्ति के नाखूनों पर सफेद या काले रंग का धब्बा क्यों मौजूद होता है तथा उससे उनके जीवन पर क्या असर पड़ता है।

What do black and white spots on nails mean?

आपने बहुत सारे लोगों के नाखूनों पर धब्बा देखा होगा। वह धब्बा सफेद और काले रंग का हो सकता है, इसके उसके बारे में बहुत कम लोगों को मालूम होगा कि वो होता क्यों है? या उससे उनकी जिंदगी पर क्या असर पड़ने वाला है तो चलिए अब हम उसके बारे में जानते हैं।

अंगूठे के नाखून पर सफेद या काले रंग का धब्बा होना

कुछ लोगों के अंगूथे के नाखून पर सफेद तो कुछ के काले रंग के धब्बे होते हैं। जिन लोगों के सफेद धब्बे होते हैं वह शुभ मना जाता है। क्योंकि ऐसे लोग अच्छी तरह रिश्तेदारी को निभाना जानते हैं। इसके अलावा जिन लोगों के अंगठे के नाखून में काले रंग का धब्बा होता है उसके अंदर गुस्सा अधिक होता है जिस वजह से वो कभी भी अपराध को बढ़ावा दे सकता है।

तर्जनी अंगुली के नाखून पर धब्बा होना

बहुत सारे लोगों के तर्जनी अंगुली के नाखून में सफेद कलर का धब्बा देखा गया है, ऐसे लोगों की जिंदगी अच्छी होती है तथा उन्हें बिज़नेस में सफलता मिलता है। वहीं जिन लोगों के तर्जनी उंगली पर काले रंग का धब्बा होता है उनकी जिंदगी में बहुत सारी समस्याएं आ सकती है।

मध्यमा उंगली के नाखून पर निशान होना

जिन लोगों के मध्यमा यानि बीच वाले उंगली के नाखून पर सफेद रंग का धब्बा होता है उन के लिए यात्रा करना शुभ माना जाता है। वहीं जिन लोगों के इस नाखून पर काले रंग का धब्बा मौजूद है उन्हें अपनी जिंदगी में बहुत सारी नकारात्मक चीजों का सामना करना पड़ता है।

अनामिका अंगुली पर निशान होना

जिन लोगों के अनामिका उंगली के नाखून पर सफेद कलर का निशान होता है वो अपनी जिंदगी बहुत ही शानदार तरीके से जीते हैं, क्योंकि उन्हें खूब धन की प्राप्ति होती है। इसके अलावा जिन लोगों के इस नाखून पर काले रंग का निशान होता है उन्हें बहुत सारी बदनामी का सामना करना पड़ता है।

कनिष्ठा अंगुली के नाखून पर निशान होना

इसके बारे में समुद्र शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के कनिष्ठा उंगली के नाखून पर सफेद रंग का निशान होता है उन्हें अपने करियर में बड़ी-बड़ी सफलताएं मिलती है। इसके अलावा जिन लोगों के कनिष्ठा उंगली के नाखून पर काले रंग का धब्बा लगा होता है उन्हें बिज़नेस में असफलता मिलती है।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!