कोलन कैंसर होने से पहले क्या-क्या मिलते हैं संकेत? जानिए इस कैंसर के शुरुआती लक्षण

इन दिनों कोलन कैंसर लोगों के बीच में तेजी से फैल रहा है, अगर इसका पता शुरुआत में चल जाए तो इस बीमारी को रोका जा सकता है तथा इसका इलाज आसानी से किया जा सकता है। लेकिन जब यह बीमारी गंभीर हो जाए तो फिर इलाज में थोड़ी सी मुश्किल हो जाती है।

Colon Cancer Symptoms

कई बार ऑपरेशन के माध्यम से इसे निकालना भी पड़ता है। आज मैं इस लेख में इसकी कुछ शुरुआती लक्षण के बारे में बताने वाला हूं। अगर आपको ऐसे लक्षण दिखे तो आप को नजरअंदाज नहीं करना है और तुरंत जाकर डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

इसके शुरुआती लक्षण

कोलन कैंसर का लक्षण काफी आम होता है जिस वजह से अधिकतर लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं। इसका पहला लक्षण कब्ज होना है, वैसे कब्ज के कई कारण होते हैं इसलिए लोग नजरअंदाज करते देते हैं। लेकिन आपको कब्जे लंबे समय से है तो ऐसा क्यों हो रहा है एक बार जरूर पता लगाएं।

दूसरा लक्षण दस्त लगना यानी कि लैट्रिंग का पतला होना, यह भी क्लोन कैंसर का लक्षण हो सकता है। तीसरा है लैट्रिन करते समय मल में खून आना। मल में खून कई कारण की वजह से आ सकता है, लेकिन यह क्लोन कैंसर के की वजह से भी होता है।
इसलिए जांच अवश्य कराएं चौथा लक्षण है।

हर समय लैट्रिंग जाने जैसे महसूस होता है, यानी हर समय आपको ऐसा लगता है कि आपको लैट्रिन लगी हुई है तो जब भी आप शौचालय जानते हैं तो आप का लैट्रिंग नहीं निकलता है। ऐसी समस्या अंदर ट्यूमर होने की वजह से होता है।

पांचवा लक्षण है पेट के निचले हिस्से में दर्द होना और पेट को छूने पर भी दर्द होना।इसका छठा लक्षण खून की कमी हो सकती है यानी एनीमिया। सातवां लक्षण है अचानक से कई किलो वजन का कम हो जाना जैसे – एक या 2 महीने में 8 से 10 किलो वजन कम हो जाना।

आठवां लक्षण है काफी ज्यादा थकान और कमजोरी महसूस करना। जब शरीर कैंसर से लड़ता है तो बहुत ज्यादा कमजोरी महसूस होती है और इसका नौवां लक्षण होता है बड़ी आंत से काफी ज्यादा गैस बनना। अगर आपको इसमें से कई सारे समस्या एक साथ दिखाइए दे रहे हैं या कोई एक लक्षण बहुत अधिक मात्रा में दिखाई दे रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें