विटामिन D की कमी से हड्डियों में हो जाती है छेद, पूरा शरीर हो जाता है खोखला, जानिए कैसे विटामिन D की समस्या को करें दूर

हम सब जानते हैं कि हड्डियों को मजबूत करने के लिए कैल्शियम की आवश्यकता होती है, लेकिन आपको बता दें कि शरीर की हड्डियों को मजबूत करने के लिए सिर्फ कैल्शियम ही जरूरी नहीं होता है। विटामिन डी भी शरीर की हड्डियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

Vitamin D Deficiency

अगर आपके शरीर में विटामिन डी की कमी होती है तो आप की हड्डी अंदर से खोखला हो सकती है, उसके बाद आपका शरीर पूरी तरह कमजोर हो जाएगा। यदि आप अपने शरीर की हड्डियों को मजबूत करना चाहते हैं तो यह लेख पूरा पढ़िए, क्योंकि आगे हमने इसके बारे में सब कुछ बताया है।

विटामिन डी की समस्या को कैसे करें दूर?

विटामिन डी की कमी से हड्डियों से जुड़ी कई सारी परेशानियां हमारे शरीर में उत्पन्न होने लगती है। इसलिए हमें अपने शरीर में कभी भी विटामिन डी की कमी नहीं होने देना चाहिए। यह तो आप सभी जानते ही होंगे कि विटामिन डी का मुख्य स्रोत सूर्य की किरणें होती है। लेकिन आपको बता दें कि आप सूर्य की किरणों के अलावा कुछ खाद्य पदार्थों को भी अपनी डायट में शामिल करके विटामिन डी की कमी को अपने शरीर से दूर कर सकते हैं। तो चलिए अब हम आपको उन खाद्य-पदार्थों के बारे में बताते हैं।

1. मोटा अनाज

विटामिन डी की कमी को दूर करने के लिए आप अपने आहार में मोटा अनाज जरूर शामिल करें। मोटा अनाज खाने से हमारे शरीर को भरपूर मात्रा में फाइबर प्राप्त होता है। मोटे अनाज में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जिसे खाने से हमारे शरीर में विटामिन डी की कमी दूर होती है और हड्डियां खोखला होने से बच जाती है। इसलिए मोटा अनाज को जरूर अपने डाइट में शामिल करें।

2. संतरे का रस

आपको फिलहाल यही मालूम होगा कि संतरे के रस में विटामिन सी पाया जाता है। लेकिन आपको बता दें कि संतरे के रस में विटामिन सी के साथ-साथ विटामिन डी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। अपनी डाइट में संतरा शामिल करने से आप अपने शरीर से विटामिन डी की कमी को दूर कर सकते हैं। संतरा बहुत फायदेमंद होता है, यह शरीर से कई अन्य बीमारियों को भी दूर करता है।

3. दूध

दूध से बनी चीजों में कैल्शियम के साथ-साथ विटामिन डी की भरपूर मात्रा होती है। दूध से बने कोई अन्य प्रोडक्ट अगर आप अपने डायट में शामिल करते हैं तो यह आपके हड्डियों को मजबूत करता है और अंदर से खोखला होने से बचाता है। इसलिए दूध को अपने डायट में अवश्य शामिल करें।

4. कलेजी

कलेजी एक मांसाहारी प्रोडक्ट है। जो लोग मांसाहारी है वह कलेजी खाकर विटामिन डी की कमी अपने शरीर से दूर कर सकते हैं। मटन और चिकन में विटामिन डी भरपूर मात्रा में पाई जाती है। जिसे खाने से शरीर का अच्छा विकास होता है और हड्डियां मजबूत होती है।

5. मछली

अगर आप की हड्डियां कमजोर है और आप इसे मजबूत करना चाहते हैं तो अपने डायट में मछली को जरूर शामिल करें। ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि मछली में भरपूर मात्रा में विटामिन डी मौजूद होता है। जिसे खाने से हमारे शरीर की हड्डियां मजबूत होती है। इतना ही नहीं मछली खाने से शरीर के अतिरिक्त वजन भी कम होता है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें