Video: एक बार फिर रांची की सड़कों पर दिखे महेंद्र सिंह धोनी, इस सुपर कार को दौड़ाते आए नजर

भारत के महानतम कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों किसी ना किसी बात को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आपको बता दें कि हाल ही में धोनी को रांची की सड़कों पर 1980 रॉल्स रॉयस कार चलाते हुए देखा गया था। अब एक बार फिर धोनी ने अपनी नई कलेक्शन कार में सवार होकर फैन्स को एंटरटेन करने का मौका दिया है।

MS Dhoni Drives Car
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

महेंद्र सिंह धोनी जब भी कहीं निकलते हैं तो वो चाहकर भी फैंस से नहीं बच पाते हैं। इस वजह से भले ही अब वो इंटरनेशनल क्रिकेट को छोड़ चुके हैं, लेकिन फिर भी वो फैंस के बीच हमेशा चर्चा में रहते हैं। अब एक बार फिर धोनी चर्चा में है, क्योंकि उन्हें रांची की सड़कों पर गाड़ी चलाते देखा गया है।

1973 पोंटियाक ट्रांस एएम एसडी – 455 रांची की सड़कों से होकर दौड़ी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का लगाव सिर्फ क्रिकेट से ही नहीं बल्कि उनकी बाइक्स और कारों से भी है। ये बात हर क्रिकेट फैन जानता है। अब ऐसे में ऐसा कैसे हो सकता है कि धोनी अपने होम टाउन में हों और बाइक या कार न चला रहे हों।

अब धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें वह 1973 पोंटियाक ट्रांस एएम एसडी -455 कार में सवार नजर आ रहे हैं। आपको बता दें कि इस वीडियो को जोन्स नाम के शख्स ने ट्विटर पर शेयर किया है।

हाल ही में उन्हें रॉल्स रॉयस कार चलाते देखा गया

हाल ही में धोनी का एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह रांची की सड़कों पर 1980 की रॉल्स रॉयस कार चलाते नजर आ रहे थे। आपको बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी के पास रांची में कारों और बाइक्स का एक अलग कलेक्शन है जहां वह अपनी पसंदीदा कारों और बाइक्स को रखते हैं।

धोनी बन सकते हैं एक्टर

महेंद्र सिंह धोनी क्रिकेट के मैदान से दूर कई गतिविधियों में व्यस्त हैं। आपको बता दें कि धोनी आने वाले समय में फिल्मों में नजर आ सकते हैं। इस बात की जानकारी उनकी पत्नी साक्षी ने अपने हालिया बयान में दी है। धोनी के टेलीविजन प्रेम की बात करें तो उन्हें कई विज्ञापनों में देखा जा चुका है।

error: Alert: Content selection is disabled!!