Video: जश्न मनाने के चक्कर में बेन स्टोक्स ने की बड़ी गलती, छोड़ दिया स्मिथ का आसान कैच, फिर अंपायर ने दिया ये फैसला

बेन स्टोक्स दुनिया के सर्वश्रेष्ठ फील्डरों में से एक हैं, लेकिन एशेज टेस्ट के पांचवें दिन उन्होंने कुछ ऐसा किया कि सभी फैंस और क्रिकेट विशेषज्ञ हैरान रह गए। दरअसल बेन स्टोक्स ने लंच से पहले स्टीव स्मिथ को बड़ा जीवनदान दिया। हैरानी की बात यह है कि स्टोक्स ने गेंद पकड़ी लेकिन तुरंत छोड़ दी और स्टीव स्मिथ को नॉट आउट दिया गया। आइए आपको बताते हैं कि ओवल के मैदान पर असल में हुआ क्या था?

Steve Smith Catch
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

मोईन अली की गेंद को स्टीव स्मिथ ने डिफेंस किया। गेंद उनके बल्ले पर लगी और थाई पैड और लेग स्लिप पर खड़े बेन स्टोक्स ने गेंद को एक हाथ से पकड़ लिया। लेकिन अगले ही पल उनसे गेंद छूट जाती है। अंपायर ने स्मिथ को नॉट आउट दिया। इंग्लैंड के खिलाड़ियों को लगा कि अंपायर ने स्मिथ को नॉट आउट दिया है क्योंकि उन्हें लगा कि गेंद ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज को नहीं छुआ है। इसीलिए इंग्लिश कप्तान स्टोक्स ने डीआरएस लिया।

स्मिथ को नॉट आउट दिया गया

जब डीआरएस लिया गया तो रीप्ले में पता चला कि गेंद स्मिथ के बल्ले से टकराकर स्टोक्स के पास गई थी। लेकिन तभी तीसरे अंपायर ने स्टोक्स के कैच को करीब से देखा तीसरे अंपायर ने देखा कि इंग्लैंड के कप्तान ने गेंद तो पकड़ ली थी, लेकिन वो उसे कंप्लीट नहीं कर पाए। क्योंकि जब वो गेंद लपकने के बाद मोशन में थे तो उनका दाहिना हाथ उनके पैर को छू गया और गेंद उनके हाथ से फिसल गई। अंपायर ने इसे वैध कैच नहीं माना और स्मिथ को नॉट आउट दिया गया।

स्टीव स्मिथ को नॉटआउट मिलते ही ओवल में बैठे कई इंग्लिश समर्थक हैरान रह गए। सोशल मीडिया पर भी इस फैसले का विरोध किया गया। हालाँकि, क्रिकेट नियमों के अनुसार, तीसरे अंपायर नितिन मेनन का फैसला सही था। गेंद पकड़ने के बाद बेन स्टोक्स के शरीर की स्थिति आईसीसी के नियमों के अनुरूप नहीं थी, जो कि होना चाहिए था। इस वजह से नितिन मेनन ने एकदम सही चुनाव किया।

रिव्यू भी इंग्लैंड ने गंवाया

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स को जब अपने साथियों की ओर देखते हुए देखा गया तो उन्हें एहसास हुआ कि उन्होंने गलती की है। जहां इंग्लिश खिलाड़ी ने डीआरएस ली की मांग की और फैसला थर्ड अंपायर के पास चला गया। जहां तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद साफ किया कि स्टोक्स का गेंद पर पूरा नियंत्रण नहीं था और इस कारण स्मिथ को नॉटआउट करार दिया गया।

error: Alert: Content selection is disabled!!