इस भारतीय स्टार ने क्रिकेटर को बनाया अपना हमसफर, पहले घुटने पर बैठकर किया प्रपोज, फिर कोर्ट मैरिज कर सबको किया हैरान

भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ति ने गुरुवार को कर्नाटक के प्रथम श्रेणी खिलाड़ी अर्जुन होयसला के साथ बेंगलुरु में शादी कर ली है। कपल ने किसी को कानों कान खबर नहीं होने दी और अदालत जाकर कोर्ट मैरीज कर ली। जानकारी के लिये बता दें कि कि वेदा कृष्णमूर्ति ने अपनी स्वर्गीय मां के जन्मदिन पर अपनी शादी का रजिस्ट्रेशन कराया। वेदा की मां का देहांत अप्रैल 2021 में कोविड के कारण हो गया था।

veda krishnamurthy and arjun hoysala

वेदा कृष्णमूर्ति पिछले साल अर्जुन होयसला के साथ अपने रिश्ते की जानकारी दे दी थी। इस वजह से फैंस कयास लगा रहे थे कि जल्द ही इन दोनों की शादी हो सकती है, लेकिन इतने गुपचुप तरीके से शादी होगी, इसके बारे में शायद ही पहले किसी ने सोचा होगा। अर्जुन होयसला भी एक क्रिकेटर है जो एक प्रथम श्रेणी क्रिकेट खेल चुके हैं।

वेदा कृष्णमूर्ति ने शेयर की कोर्ट मैरिज की तस्वीरें

30 वर्षीया वेदा ने इससे पहले एक साप्ताहिक शो में भारत की महिला टीम के पूर्व कोच डब्ल्यूवी रमन से इस तारीख को आधिकारिक रूप से शादी करने के फैसले का खुलासा किया था। गुरुवार को उन्होंने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने खास दिन की तस्वीरें साझा कीं। फोटोज में जोड़े को रजिस्ट्रार कार्यालय में दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करते और एक साथ फोटो खिंचवाते देखा जा सकता है।

veda krishnamurthy and arjun hoysala

वेदा कृष्णमूर्ति ने फोटोज के कैप्शन में लिखा है – “Mr and Mrs!!! यह आपके लिए है अम्मा, आपका जन्मदिन हमेशा खास रहेगा अक्का #justmarried 12.01.23 #newlife #wedding,”.

कोरोना की वजह से मां और बहन को खोया

गौरतलब है कि वेदा ने अप्रैल 2021 में दुनिया भर में वायरस की भयानक दूसरी लहर के दौरान अपनी मां को खो दिया था। इसके कुछ हफ़्ते बाद, उनकी 45 वर्षीय बहन वत्सला शिवकुमार ने भी चिक्कमगलुरु के एक निजी अस्पताल में घातक वायरस से दम तोड़ दिया।

veda krishnamurthy and arjun hoysala

पिछले साल, भारतीय क्रिकेटर ने सोशल मीडिया पर अपने खास पलों की तस्वीरें साझा करते हुए अर्जुन के साथ अपनी सगाई की घोषणा की और ये तस्वीरें वायरल हो गई थी। वेदा कृष्णमूर्ति के सामने अर्जुन के घुटने टेकने और उन्हें प्रपोज करने की फोटो वायरल हुई थी।

दोनों का क्रिकेट करियर

बात करें अर्जुन होयसाला की, तो बाएं हाथ के बल्लेबाज अर्जुन रणजी ट्रॉफी में कर्नाटक के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने कर्नाटक प्रीमियर लीग में विभिन्न फ्रेंचाइजी के लिए भी खेला था।

veda krishnamurthy and arjun hoysala

वहीं, दूसरी ओर वेदा कृष्णमूर्ति, एक हरफनमौला खिलाड़ी, जो कर्नाटक महिला क्रिकेट टीम की सदस्या हैं, ने 48 वनडे और 76 टी20 मैच खेले हैं। वह 2017 में वनडे विश्व कप और 2020 में टी20 विश्व कप में भारतीय टीम का हिस्सा रही थीं।

कोविड-19 के कारण अपनी मां और बहन को खोने के बाद वेदा कृष्णमूर्ति बुरे दौर से गुजर रही हैं। वह वर्तमान में भारतीय टीम में नहीं है और टीम में वापस आने के लिए अपने तरीके से लगातार काम कर रही है। उनके चाहने वाले भी उम्मीद कर रहे होंगे कि जल्द से जल्द वेदा कृष्णमूर्ति को टीम इंडिया में खेलने का मौका मिले।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें