Vastu Tips: धन की समस्या दूर करने के लिए घर की इस दिशा में लगाएं कुबेर का पौधा, फिर नहीं रहेगी किसी चीज की कमी

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र में कुबेर के पौधे को बहुत शुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि घर में कुबेर का पौधा लगाने से हर तरह की आर्थिक परेशानियों से छुटकारा मिलता है। लेकिन उसके शुभ परिणाम के लिए उसका सही दिशा में होना अनिवार्य है।

Vastu Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

ज्योतिषाचार्य डॉ रमाकांत वत्स ने कुबेर के पौधे को लगाने से होने वाले शुभ परिणामों पर अपने विचार व्यक्त किए हैं। घर में कुबेर का पौधा लागने से पहले यह जानना आवश्यक है कि उसे किस दिशा में लगाना चाहिए, क्योंकि गलत दिशा में लगाने से इसके परिणाम विपरीत भी हो सकते हैं।

अर्थलाभ के लिए लगाएं कुबेर का पौधा

  • वास्तु शास्त्र में कुबेर के पौधे को घर की उत्तर दिशा की ओर लगाने से धन संबंधी परेशानियों से छुटकारा मिलता है।
  • कुबेर का पौधा सही दिशा मे लगाने से अनावश्यक खर्च और रुका हुआ धन जैसी समस्याएं दूर होती हैं।

नौकरी में लाभ हेतु

नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के लिए कुबेर के पौधे को घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाना चाहिए। इस दिशा में लगाया गया कुबेर का पौधा रोजगार संबंधी बाधा दूर कर तरक्की के मार्ग पर आगे ले जाता है।

व्यवसाय में लाभ के लिए

  • व्यवसाय में उन्नति के लिए धन रखने के स्थान पर कुबेर का पौधा लगाना चाहिए।
  • ऐसा करने से व्यापार में लाभ मिलेगा व रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

घर में सुख शांति के लिए

  • घर की सुख शांति के लिए कुबेर के पौधे को घर की बालकनी पर लगाना चाहिए।
  • घर की बालकनी पर पूर्व दिशा की ओर कुबेर का पौधा रखने से पूरे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार होता रहता है।

कुबेर का पौधा लगाते समय किन बातों का रखें ध्यान?

  • घर में हमेशा कुबेर के पौधे को मनी प्लांट या तुलसी के पौधे के पास लगाना चाहिए।
  • यह ध्यान रखें कि यदि आपने घर में कुबेर का पौधा लगाया है तो उसे किसी भी हाल में सूखने ना दें, नहीं तो यह अशुभ फलदाई हो सकता है।
  • यदि आपने घर में कुबेर का पौधा लगाया है तो प्रतिदिन कुबेर मंत्र का जाप करना चाहिए।

अतः दैनिक जीवन में शुभ फल प्राप्त करने के लिए घर में कुबेर का पौधा सही दिशा व नियम के अनुसार लगाएं ताकि सकारात्मक ऊर्जा के संचार के साथ-साथ घर में सुख समृद्धि का वास रहे।

error: Alert: Content selection is disabled!!