Vastu Tips: अब घर के सभी वास्तु दोष होंगे दूर, लेकिन करना होगा ये उपाय, नहीं आएगा एक भी रुपये का खर्चा

वास्तु दोष की समस्या अक्सर हर घर में पाई जाती है इससे दूर होने के कई प्रकार के ज्योतिष उपाय भी बताते हैं। उन उपायों की वजह से लोगों को अपने घरों में तोड़फोड़ भी करनी पड़ती है। जिससे उनका बहुत पैसा खर्च हो जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर वास्तु दोष को दूर करने के लिए तोड़फोड़ करना आवश्यक नहीं हो तो इसके लिए कुछ अन्य उपाय और भी है।जिससे कि आप अपने घर के सभी वास्तु दोष को ख़त्म कर सकते हो।

Vastu Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

अब उन उपायों के बारे में अगर आप जानना चाहते हैं तो हम आपको यहां कुछ ऐसे ज्योतिष के अनुसार वास्तु टिप्स बताने वाले हैं। जो आपके घर के क्लेश को दूर करने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं, कुछ ऐसे ही वास्तु टिप्स के बारे में जानकारी

गणेश जी की प्रतिमा स्थापित करें

वास्तु दोष को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर बाहर की तरफ गणेश जी की प्रतिमा को स्थापित करना सही होता है। इस प्रतिमा की स्थापना किसी अच्छे शुभ दिन और शुभ मुहूर्त में ही की जानी चाहिए। उसके बाद ही आपके घर के वास्तु दोष दूर हो पाएंगे।

घर के मंदिर में करें बदलाव

सभी के घरों में पूजा करने का एक स्थान होता है जहां पर बैठकर घर के सभी सदस्य पूजा पाठ प्रतिदिन करते हैं।वैसे पूजा पाठ नित्य प्रति दिन सभी को सुबह और शाम के समय करनी चाहिए। साथ में घर के पूजा स्थल पर दिया जलाना भी जरूरी होता है।यदि हो सके तो कपूर का दिया जलाना शुरू करें। इससे आपके घर के वास्तु दोष दूर होंगे और घर में शांति बनी रहेगी।

पॉजिटिव एनर्जी के लिए फूलों के पौधे लगाना

वास्तु दोष को दूर करने के लिए आपको अपने घर की साफ सफाई का ध्यान रखना जरूरी है। अपने घर के आस-पास साफ सफाई का विशेष ध्यान रखें। और घर के पास घर के आंगन में सुगंधित फूलों वाले पौधों को लगाएं। आप सुगंधित फूल में चमेली, मोगरा, गेंदा,गुलाब आदि के खुशबूदार पौधे लगा सकते हैं। वास्तु के अनुसार सुंदर महक वाले पौधे लगाने से घर में लक्ष्मी का आगमन होता है और वातावरण भी कर का अच्छा बना रहता है।

error: Alert: Content selection is disabled!!