Vastu Tips: घर के इस दिशा में भूलकर भी ना लगाएं केले का पेड़, वरना जीवन में शुरू हो जाएगी कई परेशानी

सनातन धर्म के मानने वाले लोग वास्तु शास्त्र को अच्छी तरह फॉलो करते हैं, लेकिन जिन लोगों को इसकी जानकारी नहीं होती है वो अपने घर में गलत कदम उठा लेते हैं। इस वजह से बाद में उनके सामने कई तरह की समस्याएं खड़ी हो जाती है, फिर जब उन्हें इसकी जानकारी होता है तब वो बहुत पछ्ताते हैं।

Vastu Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

यदि आप इन वास्तु टिप्स को फॉलो करके अपने घर का नक्शा बदलते हैं तो आपको धन, यश एवं सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है। वहीं दूसरी तरफ यदि वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर घर का रखरखाव ना किया जाए तो घर में दरिद्रता आ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में केले के पेड़ को सही दिशा में रखने का सुझाव दिया गया है, अगर आप भी अपने घर या उसके आस-पास केले का पेड़ लगाना चाहते हैं तो उससे पहले यह लेख पढ़ लें।

घर में केले का पेड़ लगाते समय इस बात का रखें ध्यान

1. यदि आप घर में सुख समृद्धि एवं भगवान विष्णु की कृपा के लिए केले का पेड़ लगाना चाहते हैं तो आपको इसके रख-रखाव में भी सावधानी बरतनी चाहिए। वास्तु शास्त्र में केले के पेड़ को घर में लगाने की सही दिशा बताई गई है एवं केले के पेड़ को लगाने से पहले आपको निम्नलिखित बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है -:

2. घर में केले का पौधा लगाने से पहले आपको स्थान को लेकर सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि केले के पेड़ को घर में आग्रेय कोण, दक्षिण एवं पश्चिम दिशा में नहीं लगाना चाहिए। क्योंकि ऐसा करने से घर में नकारात्मक ऊर्जा प्रवेश करती है।

3. यदि आप घर में केले का पौधा लगाने वाले हैं तो आपको घर के मुख्य द्वार के सामने केले का पेड़ कभी नहीं लगाना चाहिए। यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके लिए तरक्की के मार्ग बंद हो जाएंगे।‌ इसके अलावा केले के पेड़ के नजदीक में कोई कांटेदार पौधा भी नहीं होना चाहिए।

4. यदि आप घर में केले का पौधा लगाना चाहते हैं तथा आप इससे सुख समृद्धि एवं यश की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आपको केले के पेड़ को हमेशा उत्तर एवं पश्चिम दिशा में ही स्थापित करना चाहिए। कहा जाता है कि इन दिशाओं में देवता का वास होता है जिस वजह से हमारे ऊपर उनकी कृपा बनी रहती है।

5. यदि आप घर में केले के पौधे लगाकर यश एवं धन समृद्धि की प्राप्ति करना चाहते हैं तो आप हमेशा केले के पौधे के साथ तुलसी का पौधा जरूर लगाएं। क्योंकि केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता है है, वहीं तुलसी के पौधे में मां लक्ष्मी निवास करती है। अतः इन दोनों पौधों को साथ लगाने से भगवान विष्णु एवं मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है, जिससे घर में धन-धान्य, सुख-समृद्धि तथा यश की प्राप्ति होती है।‌

6. घर में केले का पौधा लगाने पर उसका रख-रखाव बेहद जरूरी है तथा इसकी पूजा अर्चना में भी कोई कमी नहीं आनी चाहिए। इसलिए केले का पेड़ लगाने के बाद हर गुरुवार को उस पर हल्दी का तिलक लगाना चाहिए। इसके अलावा घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा बनी रहेगी।

error: Alert: Content selection is disabled!!