Vastu Tips: घर की इस दिशा को माना जाता है भगवान शिव का स्थान, वहां पर सही वस्तु रखने से धन की होती है बारिश

वास्तु शास्त्र में ईशान कोण का बहुत बड़ा महत्व बताया गया हैं और यह देवगुरु का कोण है। इस कोण को ब्रह्मा विष्णु का निवास स्थान कहा जाता हैं। वास्तु पुरुष का शीश ईशान कोण में ही रहता है जिसे भगवान शिव की संज्ञा दी गई हैं, क्योंकि उत्तर और पूर्व दोनो ही शिव ऊर्जा के महत्वपूर्ण स्रोत हैं।

Vastu Tips

ईशान कोण यानी कि पूर्व-उत्तर की दिशा बना सकती हैं आपको मालामाल, यदि वहा पर पोसिटिव एनर्जी रहेगी, वहा पर ये वस्तुए आप रखेंगे जो हम आपको बताने जा रहे हैं, तो निश्चित रूप से आपको लाभ ही लाभ मिलेगा, आप मालामाल बन सकते हैं, पैसों की कमी आपको नही रहेगी।

वास्तु शास्त्र में धन संपत्ति को बढ़ाने के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं, जिनके अनुसार घर में बदलाव करने से कुबेर और लक्ष्मी जी प्रसन्न होते हैं, जिससे समृद्धि बढ़ती है। वास्तु के अनुसार उत्तर कुबेर की दिशा होती हैं, इस दिशा को साफ सुथरा रखने से धन लाभ होता है।

वही घर के पूर्व-उत्तर कोने में अन्य देवी देवताओं की शक्ति होती हैं खासकर के भगवान शिव की, इसे ईशान कोण भी कहा जाता हैं। उत्तर धन की दिशा हैं और पूर्व भाग्य की। इन दोनों का लाभ पाने के लिए अपने घर का पूजा घर हमेशा इसी ईशान कोण में ही होना चाहिए।

दूसरा पानी का स्थान उत्तर दिशा में होना चाहिए। अगर पानी का स्थान इस दिशा में नही है तो आप एक बाल्टी पानी भरकर ईशान कोण में रख दे, इससे घर में बरकत होगी, सुख समृद्धि आएगी।

ईशान कोण में कोई भी हरा पौधा अवश्य लगाए। अगर तुलसी का पौधा रखेंगे तो सबसे उत्तम रहेगा। तुलसी को बहुत ही पवित्र माना जाता हैं। इसलिए इसकी रोज पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आएगी और नकारात्मक ऊर्जा खत्म हो जाएगी।

Leave a Comment

error: Alert: Content selection is disabled!!