Vastu Tips: रात को सोते समय तकिए के नीचे रखें ये 3 चीज, कुछ ही दिनों में सभी समस्या होगी दूर, बनने लगेंगे बिगड़े काम

जीवन में सफलता कौन नही पाना चाहता हैं। सफलता पाने के लिए सब जी तोड़ मेहनत भी करते हैं। जीवन यापन के लिए कोई शारीरिक परिश्रम करता है तो किसी को मानसिक रूप से मेहनत करनी पड़ती हैं।

Vastu Tips

दोनो ही परिस्थितियों में थकावट तो होती ही है। और इस थकावट को दूर करने के लिए हमे अच्छी और गहरी नींद की जरूरत होती हैं। नींद हमारी दिनचर्या का एक अहम हिस्सा होती हैं। पर कभी-कभी जब हमें किसी बात की  ज्यादा परेशानी,  चिंता, तकलीफ या फिर द्विधा होती हैं, तो इसका सबसे पहले प्रभाव हमारी नींद पर ही पड़ता है।

कई बार हमारे घर में, बैडरूम में, हमारे सोने के तरीके में, बिस्तर में या फिर तकिए में वास्तु दोष हो सकता है। जिसके कारण से हमे नींद नहीं आती हैं और इससे हमारा स्वास्थ्य भी प्रभावित होता हैं। हम चैन से सो नही पाते है और फिर बीमार पड़ जाते हैं।

आज हम जानेंगे कि ऐसे कौन से वास्तु दोष हो सकते हैं जिनसे हमारी नींद खराब होती हैं और साथ ही उन चीज़ो के बारे में भी जिसे यदि आप सोते समय अपने तकिए के नीचे रखते हैं तो इसके चमत्कारी प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ते हैं।

वास्तु शास्त्र के अनुसार बैडरूम पूर्व या उत्तर दिशा में होना चाहिए। सोते समय आपका सर पूर्व या दक्षिण दिशा में होना चाहिए। इन दोनों दिशाओं में पैर करके सोने से शारीरिक कष्ट और मानसिक तनाव बढ़ता है। अब जानते है उन उपायों के बारे में जो हम कर सकते हैं।

हरी इलायची

अगर किसी पति-पत्नी के बीच मन मुटाव बना रहता हैं जिस वजह से घर मे अशांति बनी रहती है, तो उन दोनों को रात में सोते समय अपने अपने तकिए के नीचे 7 हरी इलायची रखनी चाहिए। हर अमावस्या के दिन इसे फेक दे और नई इलायची रख ले।

काली मिर्च

कुंडली मे शनि दोष हो, शनि की साढ़े-साती हो या महादशा हो तो शनि के बुरे प्रभाव को कम करने के लिए आप एक लाल कपड़े में काली मिर्च के 7 दानों को नमक के साथ बांध कर, उस पोटली को शनिवार या अमावस्या को अपने तकिए के नीचे रख कर सोये। ऐसा करने से आपके सारे कष्ट दूर हो जाएंगे।

कपूर और लौंग

इस उपाय को करने से हमे परेशान कर रही धन की कमी या अभाव दूर होता हैं और हमारा जीवन धन-धान्य से भर जाता हैं। इसके लिए आप कपूर की एक टिकिया और 7 लौंग ले और लाल या सफेद कपड़े में बांध ले। इसे हर मंगलवार, शनिवार और अमावस्या को अपने घर के मंदिर में हनुमान जी के चरणों में दिन भर रख दे और रात को अपने तकिए के नीचे रख कर सोये। इससे आपकी धन संबंधी समस्या दूर हो जाएंगी।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें