Vastu Tips: घर की तिजोरी में रख दें ये चीज, फिर माता लक्ष्मी हो जाएगी खुश, उसके बाद पैसों की बारिश हो जाएगी शुरू

हर किसी की इच्छा होती हैं कि उसकी तिजोरी हमेशा धन से भरी रहे। मा लक्ष्मी का आशीर्वाद उन पर सदैव बना रहे लेकिन कई बार पूरी मेहनत के बाद भी व्यक्ति को फल नही मिलता हैं। इसके पीछे का कारण वास्तु दोष भी हो सकता हैं। वास्तु में कहा गया है कि धन रखने की तिजोरी को कभी भी खाली नहीं रखनी चाहिए। उसमें विशेष रूप से कोई भी एक चीज अवश्य रखनी चाहिए।

Vastu Tips
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

ऐसा करने से आपके धन में वृद्धि होगी और आप दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्की करेंगे। तिजोरी यानी कि धन की पेटी ज्यादातर हर घर में होती हैं। यह एक ऐसी जगह होती हैं जहां हम अपने कीमती सामान और पैसे रखते हैं। इस तिजोरी को आपको कभी भी खाली नहीं रखना चाहिए।

आज हम आपको कुछ ऐसे उपाय बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप हमेशा अपनी तिजोरी को धन से भरा रख सकेंगे। वास्तु के अनुसार किसी भी व्यक्ति को धनवान बनने के लिए मेहनत के साथ साथ भाग्य का होना भी जरूरी हैं क्योंकि इसके बिना कोई भी व्यक्ति सफल होते होते रह जाता हैं। तो चलिए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसे तिजोरी में रखना शुभ माना गया है।

1. कुबेर को धन का देवता माना जाता हैं। इसलिए किसी भी शुभ दिन कुबेर यंत्र को घर में लाकर उसकी विधि विधान से पूजा करके तिजोरी में रख दें। इससे धन धान्य में वृद्धि बनी रहेगी और पैसों में बरकत होगी।

2. हल्दी की गांठ बहुत ही शुभ होती हैं। इसे हमेशा शुभ कामो में उपयोग किया जाता हैं। धन की कमी को दूर करने के लिए गुरुवार के दिन रुपए रखने के स्थान में सात हल्दी की गांठे रखे।

3. कहते है मा लक्ष्मी सिक्कों की आवाज़ सुनकर आकर्षित होती हैं, इसलिए तिजोरी में तांबे एवं चांदी के कुछ सिक्कें रखने से मा लक्ष्मी का वास होता हैं।

4. कहते हैं मा लक्ष्मी को पीली कौड़ी अति प्रिय हैं, इसलिए इसे धन की तिजोरी में रखना चाहिए। वैसे तो धनतेरस या दीपावली पर पूजा के बाद ये कौड़ियां तिजोरी में रखी जाती हैं। पर आप किसी भी शुक्रवार या पूर्णिमा को पूजा करके ये कौड़ी तिजोरी में रख सकते है।

5. लाल कपड़ा बेहद ही शुभ होता हैं और शुभ कामो में प्रयोग में लाया जाता हैं। इसलिए ऐसा माना जाता हैं कि अगर आप अपनी तिजोरी में लाल कपड़ा स्थापित करते हैं तो यह आपके धन की वृद्धि में सहायक होता हैं।

error: Alert: Content selection is disabled!!