Vastu Tips: रात में सोते समय अपने साथ रखें ये 4 चीजें, फिर कई समस्याओं से मिलेगी निजात, सभी बाधाएं हो जाएगी दूर

मनुष्य के लिए सुबह जागने का सबसे उत्तम समय ब्रह्ममुहूर्त में होता हैं। जो मनुष्य इस समय जाग जाता हैं उसे जीवन में सुख-समृद्धि, ऐश्वर्य और सफलता प्राप्त होती हैं। उसे जीवन में कभी निराश नहीं होना पड़ता। ब्रह्म मुहूर्त में जागने वाले व्यक्ति पर ईश्वर अपनी कृपा हमेशा बनाये रखते हैं।

Vastu Tips

शास्त्रों में पूरे दिन भर की क्रियाओ के बारे में, हमारे जागने से लेकर सोने तक का महत्वपूर्ण ज्ञान दिया गया है। जो मनुष्य उसके अनुसार अपना जीवन व्यतीत करता है उसे अवश्य ही सफलता प्राप्त होती हैं।

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत ही ज्यादा जरूरी होती हैं और अच्छी सेहत के लिए हमे दिन में 7-8 घंटे जरूर सोना चाहिए। आज हम आपको बताएंगे कि सोते समय आपको क्या करना चाहिए जिससे आपको अच्छी और सुकून भरी नींद आए और ये कार्य आपके लिए शुभ फल देने वाले भी हो।

1. लोहा या चाकू

अपने बिस्तर पर लोहे का चाकू या फिर लोहे की कोई भी वस्तु लेकर अवश्य सोएं। इससे आपको डरावने सपने नहीं आएंगे। ना ही कोई नेगेटिव एनर्जी (नकारात्मक ऊर्जा) आपके पास भटकेगी।

2.खुशबूदार फूल

आप खुशबूदार फूल अपने पास रखकर सो सकते हैं। इससे आपका तनाव, चिंता सब दूर हो जाएगी। आप अच्छा (relax) महसूस करेंगे जिससे आपको नींद भी काफी अच्छी आएगी।

3. धार्मिक किताब

कहा जाता हैं कि अपने सिरहाने पर धार्मिक किताबें रख कर सोने से आपको बुरे सपने नहीं आएंगे। इससे आपके मन में अच्छे और सकारात्मक विचार आएंगे।
वास्तु शास्त्र में लहसुन को सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। अगर आपको नींद कम आती है या फिर नकारात्मक ऊर्जा अधिक है, तो रात को सोते समय तकिए के नीचे लहसुन की कुछ कलियां रख लें इससे आपके आसपास पॉजिटिव एनर्जी अधिक पैदा होगी।

4. सोने का सही दिशा

वास्तु शास्त्र के अनुसार सोते समय सिर और पैरों का सही दिशा में होना आवश्यक है। उत्तर या पश्चिम दिशा की ओर सिर करके सोने से निगेटिविटी और स्ट्रेस बढ़ाता है। इसलिए हमेशा दक्षिण या पूर्व की ओर सिर करके ही सोना चाहिए।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें