उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023: ऑनलाइन आवेदन फॉर्म | ऑनलाइन स्टेटस देखने की प्रक्रिया

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 की शुरुआत यूपी सरकार द्वारा शुरू किया गया है, जिसकी मदद से राज्य के सभी विधवा महिलाओं को पेंशन के तौर पर धनराशि दी जाएगी। UP Vidhwa Pension Yojana की मदद से राज्य के विधवा महिलाओं की जिंदगी में सुधार होगा और वो अपनी जिंदगी अच्छी तरह से जी पाएंगे। इस वजह से सरकार चाहती है कि Uttar Pradesh Vidhwa Pension Yojana का लाभ सभी विधवा महिलाओं को मिले।

UP Vidhwa Pension Yojana

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 के माध्यम से विधवा महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये दिए जाएंगे, जिसकी मदद से उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। राज्य में अभी भी बहुत सारी ऐसा विधवा महिलाएं हैं जिन्हें UP Vidhwa Pension Yojana के बारे में कुछ भी मालूम नहीं है, इस वजह से वो इस स्कीम का लाभ नहीं उठा पा रहे हैं। इसी वजह से हमने यह लेख तैयार किया है ताकि राज्य के सभी पात्र महिला इसका लाभ ले सके।

UP Vidhwa Pension Yojana 2023

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 के बारे में विस्तार से जानने से पहले आपको इसके बारे में कुछ महत्वपूर्ण जानकारी पहली प्राप्त कर लेनी चाहिए। इसी वजह से हमने नीचे टेबल में Vidhwa Pension Yojana के बारे में कुछ जरुरी जानकारी शेयर की है तो चलिए अब हम पहले उसके बारे में जानते हैं।

योजना का नामउत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना
शुरू किसने कीयूपी सरकार ने
विभागराज्य कल्याण विभाग
राज्यउत्तर प्रदेश
लाभार्थीराज्य की विधवा महिलाएं
आर्थिक सहायता राशिहर महीने 1000 रुपये
आवेदन की प्रक्रियाऑनलाइन
हेल्पलाइन नंबर1800 419 0001
ऑफिसियल वेबसाइटSspy-up.gov.in

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना क्या है?

UP Vidhwa Pension Yojana 2023 राज्य के विधवा महिलाओं के लिए शुरू किया गया एक स्कीम है, जिसका लाभ यूपी के उन महिलाओं को दिया जाएगा जो विधवा है। इस योजना के तहत 18 से लेकर 60 वर्ष तक की महिलाओं को इसका लाभ दिया जाएगा। राज्य की जो भी पात्र महिलाएं UP Vidhwa Pension Scheme का लाभ उठाना चाहती है उन्हें इस के लिए ऑनलाइन आवेदन करवाना होगा। उसके बाद उन्हें हर महीने राज्य सरकार की तरफ से 500 रुपये मिलेंगे और वह पैसा सीधा उनके बैंक खाते में भेज दिया जाएगा।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना का उद्देश्य क्या है?

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 का सबसे बड़ा उद्देश्य राज्य के सभी विधवा महिलाओं की आर्थिक स्थिति में सुधार लाना है। राज्य सरकार चाहती है कि विधवा महिलाएं भी अब दूसरे के उपर निर्भर ना रहे, इस वजह से सरकार उन्हें हर महीने 500 रुपये की आर्थिक मदद करना चाहती है। UP Vidhwa Pension Yojana का लाभ बहुत सारी पात्र महिलाओं को मिल रहा है, लेकिन अभी भी जो महिलाएं इससे वंचित है उन्हें जल्द से जल्द इस के लिए आवेदन करना चाहिए।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के कुछ जरुरी लाभ

  • यह योजना उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित किया जा रहा है।
  • इस स्कीम का लाभ सिर्फ उत्तर प्रदेश की विधवा महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इस योजना का लाभ राज्य के ग्रामीण तथा शहरी दोनों जगहों पर रहने वाली विधवा महिलाओं को दिया जाएगा।
  • इसका लाभ लेने वाली विधवा महिला बीपीएल धारक होना चाहिए।
  • यदि कोई महिला पहले से किसी पेंशन का लाभ ले रही है तो उन्हें इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • अगर कोई विधवा महिला सरकारी नौकरी कर रही है तो उन्हें भी इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा
  • जो विधवा महिलाएं इस स्कीम के दौरान फिर से शादी कर लेती है तो उन्हें इसका लाभ मिलना बंद हो जाएगा।
  • अगर किसी विधवा महिला के बच्चे हैं और वो बालिक हो चुका है तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • इस स्कीम का लाभ सिर्फ गरीबी रेखा से नीचे आने वाली महिलाओं को मिलेगा।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए दस्तावेज

अब एक सवाल उठता है कि UP Vidhwa Pension Yojana 2023 का लाभ उठाने के लिए जब हम ऑनलाइन आवेदन करेंगे तो उस दौरान हमसे कौन-कौन सा दस्तावेज देना होगा। क्योंकि जब भी हम किसी योजना के लिए आवेदन करते हैं तो हमें कोई ना कोई डाक्यूमेंट्स देना पड़ता है तो चलिए अब हम इससे जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण दस्तावेजों के बारे में जानते हैं।

  • विधवा महिला के पास आधार कार्ड होना चाहिए।
  • उसके बाद उनके पास राशन कार्ड भी होना चाहिए।
  • उनके पास मतदाता पत्र भी होना आवश्यक है।
  • आवेदक के पास आय प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।
  • इसके बाद उनके पास बैंक खाता भी होना जरुरी है।
  • विधवा महिला के पास जन्म प्रमाण पत्र भी होना जरुरी है।
  • उसके बाद उनकी पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।
  • विधवा महिला के पास मोबाइल नंबर होना आवश्यक है।
  • उसके बाद उनके पास पासपोर्ट साइज फोटो होना भी जरुरी है।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?

UP Vidhwa Pension Yojana के बारे में आपने उपर सब कुछ विस्तार से जान लिया है। अब सवाल उठता है कि हम इस के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें? यह प्रक्रिया बहुत ही आसान है, अगर फिर भी आपको मुश्किल लग रहा है तो आपको अधिक सोचने की जरुरत नहीं है, क्योंकि आगे हमने बताया है कि आप इस के लिए आवेदन कैसे कर सकते हैं।

  • सबसे पहले आप इसकी ऑफिसियल वेबसाइट पर जाइए।
  • अब आपको उस वेबसाइट का होम पेज दिखना शुरू हो जाएगा।
  • फिर आपको वहां पर निराश्रित महिला पेंशन लिखा दिख रहा होगा।
  • अब आपको निराश्रित महिला पेंशन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर ऑनलाइन आवेदन करें पर क्लिक कीजिए।
  • अब आपके सामने एक फॉर्म खुल जाएगा।
  • उस फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी विस्तर से दर्ज कीजिए।
  • फिर अंत में आपको कुछ जरुरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करने होंगे।
  • उसके बाद आपको कैप्टचा कोड दर्ज करना है।
  • फिर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।

उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन आवेदन की स्थिति कैसे देखें?

अगर आपने पहले कभी उत्तर प्रदेश विधवा पेंशन योजना 2023 के लिए आवेदन किया था और आपको अभी भी इसका लाभ नहीं मिल रहा है तो सबसे पहले आपको आवेदन की स्थिति देखनी चाहिए। यूपी विधवा पेंशन आवेदन की स्थिति देखना बहुत ही आसान है, जिसके बारे में हमने नीचे विस्तर से बताया है तो चलिए अब हम उसके बारे में भी जानते हैं।

  • इस के लिए सबसे पहले आपको उत्तर प्रदेश पेंशन योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
  • फिर आपको निराश्रित महिला पेंशन पर क्लिक करना होगा।
  • उसके बाद आपको आवेदक लॉगिन पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको वहां पर Widow Pension सलेक्ट करना होगा।
  • फिर आपको अपना Registration ID और Registered Mobile Number दर्ज करना होगा।
  • उसके बाद आपको Send OTP पर क्लिक करना है।
  • अब आपके Registered Mobile Number नंबर पर एक OTP आएगा।
  • उस OTP को उस बॉक्स में दर्ज कर देना है।
  • अब आपको दूसरे बॉक्स में कैप्चा दर्ज करना होगा।
  • अब आपको Login के बटन पर क्लिक करना होगा।
  • फिर आप अपना स्टेटस देख पाएंगे।
WhatsApp चैनल ज्वाइन करें