हार्ट को मजबूत बनाने के लिए 20 की उम्र से शुरू कर दें ये काम, फिर जिंदगी में कभी नहीं आएगी हार्ट अटैक

आज के समय में हृदय रोग बहुत बड़ी बीमारी बन गई है। हृदय मानव शरीर का सबसे महत्वपूर्ण अंग है, जो रक्त वाहिकाओं के एक नेटवर्क के माध्यम से पूरे शरीर में रक्त और पोषक तत्वों को पंप करने का काम करता है। ह्रदय शरीर के सभी अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने के लिए 24*7 काम करता हैं, लेकिन आज के इस आधुनिक युग में हृदय रोग बहुत तेजी से बढ़ रहा है, इसका सबसे बड़ा कारण है गलत खान-पान और गलत शारीरिक गतिविधियां है।

Heart Health

रोजमर्रा की जिंदगी में लोग अपना ख्याल नहीं रख पाते हैं, इसलिए अगर आप अपने दिल को मजबूत रखना चाहते हैं तथा अपनी उम्र बढ़ाना चाहते हैं तो आपको इसका खास ध्यान रखना होगा। अपने दिल को सक्रिय रखने के लिए रोजाना व्यायाम करना बहुत जरूरी है।

ऐसे बढती है हार्ट अटैक की बीमारी

गलत जीवनशैली और अस्वास्थ्यकर आहार की वजह से कई लोगों को हृदय रोग का सामना करना पड़ता है, जिससे दिल से जुड़ी परेशानियां बढ़ जाती हैं। दिल की बीमारियों का सामना करने से बचने के लिए आपको 20 साल की उम्र से ही कुछ गतिविधियों को अपने जीवन में लाना चाहिए।

हॉवर्ड मेडिकल की आधिकारिक वेबसाइट पर ह्रदय को मजबूत करने के लिए कई उपाय बताए गए हैं, जिसे अपनाने से आपको कभी भी हार्ट अटैक और स्ट्रोक की समस्या नही होगी। अगर आप भी उसके बारे में जानना चाहते हैं तो यह लेख पूरा पढ़िए।

1. रोजाना 10 मिनट का वॉक

अगर आप एक्सरसाइज नहीं करना चाहते हैं तो शुरुआती दिनों में रोजाना 10 मिनट की वॉक जरूर करें। ऐसा करने से आपको एक्सरसाइज की आदत पड़ जाएगी, फिर आपका हार्ट भी मजबूत होगा तथा जिंदगी में इससे हृदय से संबधित कोई समस्या नहीं होगी।

2. अक्सर भारी चीजों को उठाएं

आपको जब भी मौका मिले छोटी-छोटी या बड़ी भारी चीजों को उठाने की कोशिश करें। प्रतिदिन ऐसा कई बार करने से हार्ट से संबंधित परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। अगर आप रोजाना 2 किलो वजन से ऊपर भी उठाते हैं, तो यह आपके लिए फायदेमंद होगा। मगर वजन को धीरे-धीरे बढ़ाएं एकदम भारी वजन उठाने से परेशानी हो सकती है।

3. रोजाना फल और सब्जियों का सेवन करें

जितना आप रोज खा रहे हैं, उसमें फ्रूट और सब्जी को एक्स्ट्रा जोड़ दें। क्योंकि इन दोनों से विटामिंस मिनरल्स और बाकी पोषक तत्व मिलते हैं। अगर आप प्रतिदिन फल और सब्जियों का सेवन करते हैं तो आपको हार्ट के साथ अन्य कई बीमारियों से राहत मिलेगी।

4. पोष्टिक चीजों का सेवन करें

मीठी चीजें ज्यादा न खाएं। खाने में तेल का सेवन बहुत कम से कम करें। इसके अलावा रोजाना बादाम, अखरोट, पिस्ता, काजू, मूंगफली आदि पोस्टिक चीजों को अपने आहार में शामिल करें। इससे आपको दिन में एनर्जी भी मिलेगी और आपका दिल मजबूत होगा।।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें