इस महिला ने मात्र 270 रुपये में खरीद लिए 3 घर, अचानक बदल गई किस्मत, कहानी सुनकर पकड़ लेंगे सिर

भारत में जहा ज़मीनों की कीमत लाखों करोड़ों रुपए की होती हैं, वही कैलिफोर्निया की एक महिला ने मात्र 270 रुपए में इटली के एक छोटे से शहर में तीन घर खरीदे। हैं न हैरान करने वाली बात, और भला क्यों न हो। आज के समय मे जहा 100-200 रुपए में ज्यादा कुछ नहीं मिलता वही इस महिला ने तीन घर खरीद लिए।

Viral News
WhatsApp Group (Join Now) Join Now
Telegram Group (Join Now) Join Now

ये कहानी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। ये कहानी जिस महिला की हैं, उसका नाम है रुबिया डेनियल और उनकी उम्र 49 वर्ष हैं। ये सोलर कंसलटेंट और बिजनेस वुमन हैं, और ऐसी पहली महिला हैं जिन्होंने इतने सस्ते दामों में ये घर खरीदे। रुबिया डेनियल असल मे ब्राज़ील की रहने वाली हैं लेकिन अब ये कैलिफोर्निया में रहती हैं।

दरअसल, जैसे ही इन्हें ‘वन यूरो स्कीम’ के बारे में पता चला, ये तुरंत ही मुसोमेली, सिसिली के लिए रवाना हो गई। अब यह तो जाहिर सी बात है कि इतने सस्ते दामों में आपको घर मिल रहा हैं तो वह कोई आलीशान मकान तो होगा नही। बस इतना हैं कि खाली जमीन का एक टुकड़ा भी आपको इस कीमत पर नही मिल सकता जिस कीमत पर ये घर खरीदे गए।

तो कहने का तात्पर्य यह है कि इन घरों पर उन्हें काफी खर्च करना पड़ा उन्हें ठीक करने के लिए और उसे रहने लायक बनाने के लिए। दरअसल, सिसिली की सरकार ने अपने शहर की घटती आबादी को देखकर यह स्कीम निकाली। वह अपने शहर को फिर से बसाने की कोशिश कर रहे हैं जिसके कारण इतने सस्ते दामों में घर बेच रहे हैं।

डेनियल इससे पहले कभी सिसिली नही गई थी। वे बताती हैं कि जो भी ये घर खरीदते हैं, उन्हें ये पता होना चाहिए कि उन्हें इस घर की मरम्मत कराने में अच्छे रुपए खर्च करने होंगे। इसलिए सोच समझ कर ही ये घर खरीदे। जो लोग घर खरीदने के तीन साल के अंदर रेनोवेशन नही कर सकते उन्हें जुर्माना भी भरना होगा।

error: Alert: Content selection is disabled!!