एक या दो नहीं बल्कि 9 लड़कियों का पति है ये शख्स, जानिए बॉडी फिट रखने के लिए क्या-क्या करता है सेवन

महंगाई के इस दौर में एक पत्नी को संभालना काफी मुश्किल है। लोग एक लड़की से शादी करके परेशान रहते हैं। मगर आज हम आपको एक ऐसे शख्स की कहानी बताने जा रहे हैं जिन्होंने एक नहीं, दो नहीं बल्कि नौ-नौ लड़कियों के संग शादी रचाई है। आप उस व्यक्ति का नाम जानने के लिए काफी एक्साइटिड होंगे।

Arthur O Urso

आज हम आपको उस शख्स के बारे में इस आर्टिकल के द्वारा बताएंगे। आपको बता दें कि वह शख्स एक मॉडल है और शानदार लाइफ़स्टाइल जीता है तथा अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए हेवी वर्कआउट भी करता है। वर्कआउट करने के साथ-साथ वह स्ट्रिक्ट डाइट भी लेता है।

जानिए कौन है वह शख्स

आपको बता दें कि ब्राजील के रहने वाले इस शख्स का नाम आर्थर ओ उरसो (Arthur O Urso) है। इस शख्स ने नौ शादियां करके इंटरनेट पर सनसनी मचा दी है। बता दें कि उरसो अपनी पत्नियों के साथ एक घर में एक छत के नीचे रहते हैं। मगर उनकी एक पत्नी उनके साथ नहीं रहती है, क्योंकि वह अपने पति को किसी और लड़की के साथ नहीं बांटना चाहती हैं। आर्थर ओ उरसो अपनी सभी पत्नियों के साथ एक ही घर में रहते हैं। उन्होंने अपनी सभी पत्नियों के साथ सोने के लिए एक मास्टर बेड भी बनवाया है।

फिट रहने के लिए लेते हैं स्ट्रिक्ट डाइट

आपको बता दें कि आर्थर ओ उरसो पेशे से एक मॉडल है। इस वजह से वह अपनी फिटनेस का खास ध्यान रखते हैं। अपनी फिटनेस को बरकरार रखने के लिए वे हेवी वर्कआउट करते हैं। साथ ही स्ट्रिक्ट डाइट लेते हैं। वह मीडियम हेवी फाइबर, हेवी प्रोटीन वाली डाइट लेते हैं। प्रोटीन के लिए उन्होंने अंडे की सफेदी को अपने डाइट में शामिल किया है। आउटडोर वर्कआउट में वह साइकिलिंग और स्विमिंग करना पसंद करते हैं। इतना ही नहीं वे खाने में फैटी फिश, रेड मीट और पनीर भी लेते हैं।

करते हैं हेवी वर्कआउट

आर्थर ओ उरसो (Arthur O Urso) फिट रहने के लिए हेवी वर्कआउट करते हैं। हेवी वर्कआउट उन्हें उनके मसल्स को टोंड रखने में मदद करती है। अपनी कैलोरी को बर्न करने के लिए वह वेट ट्रेनिंग करते हैं। इसके अलावा वह कार्डियो भी करते हैं। उनकी पत्नियां भी उनके साथ जिम जाकर वर्कआउट करती नजर आती है।

WhatsApp चैनल ज्वाइन करें